Side Effects of Using Talcum Powder on Kids: मां बनना दुनिया का सबसे खूबसूरत तोहफा माना जाता है। हालांकि, मां बनना इतना आसान नहीं है। खासकर, जो पहली बार मां बन रही हैं, उन्हें कई सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। बच्चे के जन्म के बाद आधा समय इस में ही निकल जाता है कि बच्चे के लिए क्या सही है और क्या गलत। ऐसी ही एक चुनौती है पाउडर को लेकर, अक्सर मांओं को इसे बच्चों की त्वचा पर लगाते देखा जाता है, यह प्रक्रिया काफी पुरानी है। पर क्या बच्चों के लिए टैल्कम पाउडर फायदेमंद होता है? जानिए एक्सपर्ट्स की राय।
नानी-दादी का नुस्खा
दरअसल, ऐसा हमारे घरों में काफी पुराने समय से चलता आ रहा है। गर्मियों या बरसात के दिनों में जब भी बच्चे को घमौरी या खुजली होती थी, तो दादी-नानियां अक्सर ये कहती थीं कि पाउडर लगा दो। इससे बच्चे को ठंडक मिलेगी। वैसे तो हम ऐसा बड़ों की सलाह पर करते हैं, लेकिन टैल्कम पाउडर बच्चों की सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है।
टैल्कम पाउडर के नुकसान
सांस लेने में दिक्कत
पाउडर के छोटे-छोटे कण बच्चों की त्वचा से उनकी नाक और मुंह के रास्ते आसानी से शरीर में जा सकते हैं। इससे बच्चे को सांस लेने में परेशानी हो सकती है। टैल्कम पाउडर बच्चों के फेफड़ों को भी प्रभावित कर सकता है।
स्किन रैश
कुछ डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार, बच्चों की त्वचा नाजुक होती है। इस पर पाउडर लगाने से उन्हें रैश, खुजली और जलन की समस्या हो सकती है। टैल्कम पाउडर के ज्यादा इस्तेमाल से बच्चों की त्वचा पर लाल रंग के चकत्ते भी बन सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Breast Cancer: टीनएजर्स में ब्रेस्ट कैंसर होने पर दिखते हैं ये लक्षण, समय रहते हो जाएं सतर्क
कैंसर
टैल्कम पाउडर को लेकर कई रिसर्च हुई हैं, जिसमें इसे कैंसर कारक माना गया है। ऐसे में बच्चों को टैल्कम पाउडर लगाना हानिकारक हो सकता है। जेनिटल एरियाज पर पाउडर लगाने से ओवेरियन कैंसर हो सकता है।
कैसे बनता है टैल्कम पाउडर?
टैल्कम पाउडर में टैल्क मैग्नीशियम, सिलिकॉन और ऑक्सीजन के मिनरल्स की मदद से बनाया जाता है। टैल्कम पाउडर बनाने के लिए सोपस्टोन नाम के पत्थरों का इस्तेमाल होता है, जिसे फैक्ट्री में मशीनों द्वारा अच्छे से पीसा जाता है। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में पाया गया है कि टैल्कम पाउडर सिर्फ बच्चों के लिए नहीं, बल्कि बड़ों के लिए भी हानिकारक हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Breast Cancer: टीनएजर्स में ब्रेस्ट कैंसर होने पर दिखते हैं ये लक्षण, समय रहते हो जाएं सतर्क
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
12 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
14 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
15 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
17 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines