Shefali Jariwala Death: कांटा लगा गर्ल और बिग बॉस-13 फेम शेफाली जरीवाला की मुंबई में कल रात मौत हो गई थी। आज उनके पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेफाली की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है। इससे पहले उनके दोस्त और हैंडसम हंक सिद्धार्थ शुक्ला की भी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई थी। बता दें कि दोनों एक-दूसरे को काफी करीब से जानते थे और कुछ रिपोर्ट्स यह भी बताती है कि सिद्धार्थ और शेफाली रिलेशनशिप में भी रह चुके हैं। मगर इसके अलावा भी इन दोनों का एक कनेक्शन है, जो बिग बॉस के घर से जुड़ा हुआ है। अगर आपने यह सीजन देखा है, तो आपको यह जरूर पता होगा कि सिद्धार्थ और शेफाली दोनों को ही सिगरेट पीने की लत थी। दोनों अक्सर एकसाथ, स्मोकिंग रूम के बाहर खड़े दिखाई देते थे। अब दोनों ही दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। ऐसे में हमें यह समझना जरूरी है कि सिगरेट कैसे कार्डियक या हार्ट हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती है, चलिए जानते हैं इस बारे में डॉक्टर से।
सिद्धार्थ और शेफाली बिग बॉस-13 का हिस्सा
बिग बॉस के सफल सीजन 13 के दो लोगों ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। दोनों दोस्त, को-वर्कर्स और शो में एक-दूसरे के सपोर्टर भी थे। संजोग की बात है कि दोनों की मौत भी एक ही वजह से हुई कार्डियक अरेस्ट, जो सिगरेट पीने से भी होता है।
सिगरेट से कार्डियक अरेस्ट का रिस्क कितना?
झारखंड के पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट और क्रेनियोफेशियल सर्जन डॉक्टर अनुज कुमार बताते हैं कि सिगरेट पीने वाले लोगों को अन्य लोगों की तुलना में 2 से 4 गुना ज्यादा हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट का रिस्क रहता है। वे बताते हैं कि सिगरेट में निकोटिन और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसे तत्व होते हैं, जो दिल की धमनियों को ब्लॉक करते हैं। इससे धमनियां सिकुड़ती हैं और इससे खून जमने लगता है। इससे प्लाक का बिल्डअप भी हो जाता है, जो हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट का एक और कारण होता है।
1 सिगरेट भी हानिकारक
डॉक्टर बताते हैं कि सिगरेट इतनी खतरनाक है कि 1 सिगरेट पीते ही अगले 20 मिनटों के अंदर-अंदर उसका असर हमारी धमनियों पर पड़ने लगता है, जिससे दिल का दौरा पड़ सकता है।
युवाओं में दिल की बीमारियों का कारण सिगरेट
दिल की बीमारियों के घेरे में युवा भी आने लगे हैं। इस पर डॉक्टर बताते हैं कि आजकल युवाओं में दिल और कार्डियक अरेस्ट की समस्या बढ़ने का सबसे प्रमुख कारण सिगरेट और तंबाकू का सेवन करना है। इसके साथ-साथ उनका खराब लाइफस्टाइल भी कार्डियक अरेस्ट का कारण है।
यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala की एक्स पर आखिरी पोस्ट वायरल, जानें जिंदगी के छिपे राज और पहले पति के बारे में
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
5 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
10 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
11 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
13 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines