हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

तिल के बीज शरीर के लिए 5 तरह से हैं फायदेमंद, 4 तरह से करें यूज

Sesame Seeds Benefits: कई लोग तिल का यूज अलग-अलग तरह से करते हैं, जैसे- सलाद या सूप पर छिड़क देते हैं। तिल को एक तरह से सुपरफूड कहा जाता है, क्योंकि ये जरूरी पोषक तत्वों की शरीर में पूर्ति करता है। आइए जान लेते हैं इसके और भी क्या-क्या फायदे हैं।  

विज्ञापन
तिल के फायदे Image Credit: Freepik

Sesame Seeds Benefits: तिल वो बीज हैं जो हर तरह की डिशेज में मिल जाने के बाद एक अलग ही टेस्ट देता है और हेल्थ को कई सारे बेनिफिट्स मिलते हैं। इसने दुनिया भर की रसोईघरों में अपनी जगह बना ली है और कई व्यंजनों का प्रमुख हिस्सा बन गई है।

अपने पौष्टिक स्वाद के अलावा ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है जो इसे किसी भी डाइट में शामिल करने पर परफेक्ट बनाती है। इसका यूज डिप या ड्रेसिंग के रूप में किया जा सकता है, जिससे अलग-अलग प्रकार के व्यंजनों में स्वाद जोड़ा जाता है। चलिए इन पांच लाभों के बारे में जान लेते हैं..

तिल के बीज के अद्भुत फायदे

  1. तिल के बीज हेल्दी फैट का एक अच्छा सोर्स हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करते हैं, कब्ज को रोकते हैं और मेटाबॉलिज्म में सुधार करते हैं।
  2. इन बीजों में मेथिओनिन भी होता है, जो लिवर को हेल्दी रखने के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।
  3. तिल के बीज में पाया जाने वाला एक अन्य तत्व ट्रिप्टोफैन है। यह अच्छी नींद लेने में मदद करता है और त्वचा के साथ-साथ बालों को पोषण देता है।
  4. सफेद तिल कैल्शियम से भरपूर होते हैं, वहीं काले और लाल तिल आयरन से भरपूर होते हैं, जिससे एनीमिया का इलाज किया जाता है।
  5. तिल के बीज में लेसिथिन भी होता है और यह याददाश्त बढ़ाने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। तिल के सेवन से ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली मांओं के दूध की गुणवत्ता में भी सुधार होता है।

तिल के बीज का इस्तेमाल कैसे करें? 

  • एक चम्मच डायरेक्ट चबाचबाकर खा सकते हैं। इससे भी आपको सारे पोषण मिल जाते हैं।
  • दूध में उबालकर भी आप यूज कर सकते हैं।
  • आटे में मिलाएं और चपाती बनाकर खाएं।
  • सलाद के साथ मिलाकर खा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- लहसुन के छिलके भी होते हैं बेहद गुणकारी, 5 फायदे जानकर फेंकना कर देंगे बंद

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें