Benefits of Samakonasana: अगर आप तनाव से परेशान हैं तो योग कीजिए, योग शरीर को निरोग रखने में मदद करता है। कहा भी जाता है कि जिसने योग को अपना लिया वो हमेशा निरोग रहता है। वैसे तो सभी योगासन हमारी सेहत के लिए लाभदायक होते हैं, लेकिन किसी विशेष समस्या या बीमारी से निजात पाने के लिए प्रत्येक योगासन की अपनी एक खासियत और उसका महत्व होता है। यही वजह है कि हम आपके लिए समकोणासन के फायदे लेकर आए हैं।
क्या है समकोणासन
समकोणासन दो शब्दों से मिलकर बना है समकोण और आसन, जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है इस आसन में शरीर 90 डिग्री का कोण बनाता है। इस आसन को इंग्लिश में स्ट्रेट एंगल पोज (Straight Angle Pose) कहते हैं। समकोणासन को करने से न केवल शरीर में लचीलापन आता है बल्कि कमर का दर्द भी दूर हो जाता है।
समकोणासन करने की विधि
सबसे पहले योगा मैट पर सीधा खड़े हो जाएं।
अब अपने दोनों हाथों को ऊपर उठाएं।
अब शरीर को कमर से मोड़ते हुए 90 डिग्री तक नीचे की ओर झुकाएं।
ध्यान रहे कि आपके घुटने मुड़ने नहीं चाहिए और दोनों हाथ सामने, जबकि नजरें जमीन की ओर हों।
इस दौरान आपको लंबी गहरी सांस लेते रहना है।
करीबन 30-40 सेकंड तक इसी पोजीशन में रहना है।
फिर हाथों को नीचा करके सामान्य अवस्था में वापस आ जाएं।
समकोणासन करने के लाभ
- ये आसन पैरों के साथ-साथ पूरे शरीर की मांसपेशियों के तनाव को दूर करने के लिए बेहतरीन उपाय है।
- इस योग आसन को करने से शरीर में लचीलापन आने के साथ ही रीढ़ की हड्डी में भी सुधार होता है।
- इस आसन को करने से कमर के निचले हिस्से में मजबूती मिलती है और गर्दन का दर्द भी दूर होता है।
- शारीरिक तनाव को दूर करने तथा शारीरिक संतुलन बनाने के लिए ये आसन काफी अच्छा माना गया है।
समकोणासन के दौरान बरतने वाली सावधानी
- घुटनों में दर्द होने पर इसका अभ्यास करने से बचें।
- स्तनपान कराने वाली महिलाएं इसके अभ्यास से बचें।
- पैर में कोई दिक्कत है तो इस आसन को नहीं करना चाहिए।
- गर्भवती महिलाओं के लिए भी समकोणासन सहीं नहीं है।
- एक बार में पांच से दस बार समकोणासन कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
किडनी फेलियर अचानक नहीं होता! शरीर के ये 3 संकेत समय रहते पहचानें
12 hrs agoयूरिक एसिड बढ़ने पर भूलकर भी न करें इन चीजों का ज्यादा सेवन
14 hrs agoब्रेन ट्यूमर के शुरुआती संकेत कैसे दिखते हैं? ये लक्षण देते हैं धोखा
16 hrs agoपैरों पर लाल-हरी धारियां क्यों दिखती हैं? जानिए क्या है यह कंडीशन
18 hrs agoकिन लोगों को हो सकती है नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर की बीमारी? जानिए यहां
22 hrs agoक्या रात में काम करने से बढ़ सकता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा? NCBI ने बताया
1 day agoक्या टीबी ठीक होने के बाद दोबारा हो सकता है? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoपेट में अटक गई है गैस तो तुरंत कर लें ये 3 योग, बाहर निकल जाएगी Stomach Gas
1 day agoहाई ब्लड प्रेशर शरीर के किन अंगों को कर सकता है खराब? जानिए यहां
1 day agoसर्वाइकल कैंसर की जांच कब और कैसे करानी चाहिए? डॉक्टर ने बताया टेस्ट का नाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines