Salim Khan Health Update: एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के पिता और शोले जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के स्क्रीनराइटर सलीम खान की तबीयत बीते कुछ दिनों से गंभीर है जिस चलते 17 फरवरी को उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया है. बताया जा रहा है कि सलीम खान की सर्जरी की गई है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. पिता की तबीयत बिगड़ने की खबर सुनते ही सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान, अर्पिता खान और अलवीरा खान पिता को देखने अस्पताल पहुंचे और परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पताल के बाहर नजर आए. ऐसे में यहां जानिए सलीम खान को क्या हुआ है और वे किस बीमारी से जूझ रहे हैं.
यह भी पढ़ें – मधुमेह के 10 चेतावनी संकेत क्या हैं? जानिए कैसे पता चलेगा ब्लड शुगर बढ़ने लगी है
सलीम खान को क्या हुआ है
रिपोर्ट्स के अनुसार, 90 वर्षीय सलीम खान का ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) अचानक से बढ़ जाने पर दिमाग के दाएं हिस्से में इंटर्नल ब्लीडिंग (Internal Bleeding) होने लगी. ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा बढ़ने पर रक्त धमनियों के फटने से इंटर्नल ब्लीडिंग शुरू हुई थी.
दिमाग की नसें फटने के क्या लक्षण होते हैं
- एकदम से सिर में दर्द महसूस होता है जो एक मिनट के अंदर-अंदर ही गंभीर होने लगता है.
- शरीर में कमजोरी आ जाती है, शरीर सुन्न पड़ जाता है और लकवा मार सकता है.
- देखने में दिक्कत आती है. धुंधला दिखने लगता है, एक ही चीज 2 दिखने लगती है और लाइट से सेंसिटिविटी होने लगती है.
- दिमाग पर दबाव पड़ता है,चक्कर आता है और होश नहीं रहता.
- गर्दन अकड़ जाती है, जी मितलाने लगता है और उल्टी आ सकती है.
- दौरा पड़ सकता है.
हाई ब्लड प्रेशर के कारण और क्या होता है
स्ट्रोक – सलीम खान का ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा बढ़ने से दिमाग की नसें फट गईं और इंटर्नल ब्लीडिंग होने लगी. हाई ब्लड प्रेशर से स्ट्रोक आ सकता है यानी ब्रेन हेमोरेज हो सकता है. इसमें अचानक से सिर में दर्द होने लगता है, कंफ्यूजन की स्थिति बनने लगती है और होश नहीं रहता.
किडनी डैमेज – हाई ब्लड प्रेशर किडनी डैमेज की वजह बनता है. इससे मूत्र प्रणाली में इंटर्नल ब्लीडिंग होने लगती है.
नाक से खून बहना – हाई ब्लड प्रेशर का एक प्रभाव यह भी है कि इसमें नाक से खून बहने लगता है.
धमनियां कमजोर होना – हाई ब्लड प्रेशर के कारण रक्त धमनियां कमजोर होने लगती हैं. इससे धमनियों फट सकती हैं, वेरिकोज वेन्स की दिक्कत हो सकती है और शरीर के अलग-अलग अंगों तक ठीक तरह से खून नहीं पहुंच पाता है.
यह भी पढ़ें –पैरों पर नीली-बैंगनी धारियां क्यों आती हैं नजर? जानिए यह किस समस्या का है लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
13 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
15 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
16 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
18 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines