Room Heater Negative Effects On Health: सर्दियों में जैसे ही टेंपरेचर डाउन होता है तो कई लोग गर्मी लेने के लिए रूम हीटर का यूज करते हैं, ताकि शरीर को गर्मी मिल पाए। कभी-कभी आराम देने वाला रूम हीटर हेल्थ के लिए महंगा भी पड़ सकता है। जब हम इन इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट के लंबे समय तक प्रयोग करते हैं तो सेहत पर कई नेगेटिव असर हो सकता है। शरीर को गर्म रखना जरूरी है, लेकिन इस प्रोसेस में अपनी हेल्थ को प्राथमिकता देना भी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।
रूम हीटर के नेगेटिव असर को लेकर Dr. Nikhil Modi, Senior Consultant, Respiratory and Critical Care Medicine, Indraprastha Apollo Hospital, दिल्ली से कई जरूरी जानकारी दी है।
सेहत पर होने वाले नेगेटिव असर
ड्राईनेस
रूम हीटर हवा की नमी को काफी ज्यादा कम कर सकते हैं, जिससे स्किन, आंखें, गला ड्राई हो जाता है। इससे आपको स्किन पर जलन हो सकती है और रेस्पिरेशन इंफेक्शन की संभावना बढ़ सकती है।
सेहत के लिए कैसे खतरनाक हैं Room Heaters, देखें ये Video-
कार्बन मोनोऑक्साइड पॉइजनिंग
हीटर कार्बन मोनोऑक्साइड गैस छोड़ सकते हैं जो बेरंग, बिना गंध की गैस होती है। यह खतरनाक भी हो सकती है। शुरुआती लक्षणों में सिरदर्द, चक्कर का आना, थकान शामिल हैं।
आग लगने का खतरा
ज्यादा गर्म हीटर के पास रखी गईं चीजें आसानी से आग पकड़ सकती हैं।
ये भी पढ़ें- शरीर में हार्मोन असंतुलन होने दिखते हैं 5 लक्षण
एलर्जी और अस्थमा
ड्राई एयर धूल के कणों को ट्रिगर करती है, जिससे एलर्जी और अस्थमा बढ़ने का खतरा रहता है और अस्थमा मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है।
आंख और त्वचा में जलन
हीटर से आने वाली सूखी हवा और धूल के कण आंखों में परेशानी और जलन पैदा करती हैं, जबकि ड्राई स्किन में खुजली और लालिमा हो सकती है।
ज्यादा गर्मी होना
बहुत ज्यादा गर्म कमरे में रहने से आपको चक्कर आ सकता है और हीट स्ट्रोक हो सकता है।
नींद में खलल
ड्राई एयर और ज्यादा गर्मी नींद के पैटर्न में बाधा डाल सकती है, जिससे आपको थकान के साथ-साथ स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है।
हीटर चलाने के नुकसान और बचाव के लिए उपाय देखें इस Video में-
सेफ्टी टिप्स
रखरखाव और वेंटिलेशन
रूम हीटर के लिए वेंटिलेशन और सफाई का ध्यान रखना चाहिए।
ह्यूमिडिटी लेवल
ऑप्टिमम लेवल को बनाए रखने के लिए ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें।
क्या रूम हीटर ऑक्सिजन जलाता है? जानें इस Video में-
टेंपरेचर कंट्रोल करें
कमरे को ज्यादा गर्म करने से बचें। थर्मोस्टेट को आरामदायक तापमान पर सेट करें और एडजस्ट करने के लिए कपड़ों की लेयर पहनें।
रूम हीटर के लिए सुरक्षित स्थान
हीटर के सामने ऐसी चीजें न रखें, जिससे आग लगने का डर रहता है। हीटर को कभी भी जलता हुआ न छोड़े।
हाइड्रेटेड रहना चाहिए
हाइड्रेटेड रहने और ड्राईनेस को रोकने के लिए खूब सारा पानी पिएं।
डॉक्टर से परामर्श
अगर आपको पहले से ही कोई सेहत से जुड़ी समस्या है, तो रूम हीटर का यूज करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
6 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
10 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
12 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
14 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines