Bugs in Fruits and Vegetables : अगर आप मार्केट से कोई फल लाते हैं और अच्छे से साफ किए बिना सीधे खाते हैं तो जनाब आप अस्पताल पहुंच सकते हैं। यही नहीं, अगर ऐसी सब्जियों का इस्तेमाल करते हैं जिन्हें पकाए या छीले बिना खाया जाता है तो वे भी हानिकारक हो सकती हैं। अमेरिकी डॉक्टर टिम टियूटन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें स्ट्रॉबेरी पर कीड़े दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने फलों और सब्जियों को साफ करने के तरीके के बारे में भी बताया है।
पहले जानें क्या है वीडियो
वीडियो में दिखाया गया है कि डॉ. टिम मार्केट से स्ट्रॉबेरी लाते हैं और उसे माइक्रोस्कोप से देखते हैं। माइक्रोस्कोप से देखने पर स्ट्रॉबेरी में बहुत छोटे-छोटे कीड़े (Bugs) दिखाई देते हैं। बाद में उन्होंने बताया है कि फल और सब्जियों को इस्तेमाल करने या फ्रिज में स्टोर करने से पहले किस प्रकार धोएं जिससे उनमें से बग्स या दूसरे बैक्टीरिया निकल जाएं। देखें वीडियो:
इस तरह करें फल और सब्जियों को साफ
वीडियो में डॉ. टिम ने फल और सब्जियों को साफ करने का यह तरीका बताया है:
- सबसे पहले फलों या सब्जियों को टैप या नल के नीचे रखकर बहते हुए पानी से धोएं।
- अब एक बर्तन में फल और सब्जियों को रख लें और उसमें 3 कप फिल्टर पानी और 1 कप व्हाइट विनेगर (सिरका) मिला लें। आप यह अनुपात इस प्रकार रखें कि बर्तन में रखे फल और सब्जियां इसमें डूब जाएं। अब इन्हें कम से कम 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- विनेगर फल और सब्जियों में मौजूद छोटे जीवों और पेस्टिसाइड यानी कीटनाशकों को काफी हद तक दूर कर देता है।
- अब इसमें 2 छोटे चम्मच बेकिंग सोडा डालें। इससे इसमें बुलबुले बनेंगे। इन्हें बनने दें और और थोड़ी देर के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद फल और सब्जियों को फिर से टैप या नल के नीचे बहते पानी से धो लें।
- अब धुले हुए फल और सब्जियों को कुछ देर के लिए छोड़ दें ताकि उनसे पानी निकल जाए। जब पानी सूख जाए तो उन्हें कंटेनर में रखकर फ्रिज में स्टोर कर लें। जब इस्तेमाल करना हो, इन्हें निकाल लें।
यह भी पढ़ें : एक किसान, जो सिर्फ 3 बीघे जमीन से कमा रहा 5 लाख रुपए सालाना; बेमौसमी सब्जियां उगाकर बना मिसाल
ये तरीके भी हैं काम के
- फल और सब्जियों को पहले गुनगुने पानी में धोएं। इसके बाद उन्हें साफ पानी से धोकर इस्तेमाल कर सकते हैं या फ्रिज में रख सकते हैं।
- बरसात के मौसम में फल और सब्जियों को ज्यादा सफाई की जरूरत पड़ती है। इसके लिए 50ppm क्लोरीन की एक बूंद एक लीटर पानी मिलाएं और उससे फल या सब्जियों को धो लें। इसके बाद साफ पानी से धोकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
3 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
6 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
7 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
8 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines