Fever Cause and Symptoms: बुखार तब होता है जब शरीर का तापमान नार्मल से हाई हो जाता है। आमतौर पर शरीर का तापमान 98.6 डिग्री फारेनहाइट होता है और इससे ज्यादा तापमान होना बुखार का संकेत है। ज्यादातर ये किसी इंफेक्शन की वजह से होता है। बुखार कोई बीमारी नहीं है, ये स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने का एक लक्षण है। वैसे तो बुखार कुछ दिनों में ठीक हो जाता है लेकिन कई बार ये गंभीर रूप धारण कर लेता है, जिसके कारण मौत भी हो जाती है।
टी सीरीज कंपनी के मालिक अभिनेता कृष्ण कुमार की बेटी के बाद अब मशहूर टीवी एक्ट्रेस दिव्या सेठ की जवान बेटी का भी छोटी उम्र में निधन हो गया। बताया जाता है कि बुखार बिगड़ने से उसे दौरे पड़ने लगे थे। यही उसकी मौत का कारण बने। ऐसे में आइए जानते हैं कि बुखार बिगड़ने के कारण क्या हैं।
बुखार बिगड़ने के कारण
सही समय इलाज न करवाना
कई बार हम बुखार को आम समझ कर इग्नोर कर देते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप सही समय पर इसका इलाज करवा लें।
बाहर का अनहेल्दी खाना
बुखार होने से हमारा पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। ऐसे में बाहर का अनहेल्दी खाना पचाना मुश्किल हो जाता है। बाहर का खाना बहुत गंदगी के साथ बनाया जाता है जिससे आपको टाइफाइड जैसी बीमारी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- माइग्रेन होने से पहले शरीर देता हैं ये 7 संकेत, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी
बुखार में बिना डॉक्टर की सलाह के दवाई खाना
कई बार हम बिना डॉक्टर की सलाह लिए बुखार की दवा खा लेते हैं लेकिन ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। कई बार हमें नहीं पता होता है कि बुखार किस वजह से हुआ है, ऐसे में बुखार की आम दवा खाने से आपका बुखार बिगड़ सकता है।
दवा का साइड इफेक्ट होना
कई बार दवा का साइड इफेक्ट होने से भी बुखार बिगड़ जाता है। ऐसे हालात में एक बार डॉक्टर से मिलकर चेकअप जरूर करा लें।
बुखार बिगड़ने के लक्षण
- उल्टी और दस्त होना
- कमजोरी महसूस होना
- पेट और सिर में भारी दर्द होना
- तेज बुखार आना
- लगातार पसीना आना
- चेहरे का लाल होना
- ठंड और शरीर में कंपन महसूस होना
कैसे करें बचाव?
- समय रहते इलाज करवाना
- हल्का भोजन खाना
- सही समय पर दवाई का सेवन करना
- बाहर का अनहेल्दी फूड न खाना
- आराम न करना
- बिना चेकअप के दवा न खाना
ये भी पढ़ें- जूस से भी है फूड पॉइजनिंग से लेकर टाइफाइड का खतरा! जानें बचाव के तरीके
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
8 hrs agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
12 hrs agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
12 hrs agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
14 hrs agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
15 hrs agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
1 day agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
1 day agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
1 day agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
1 day agoचेहरे की एक फोटो बताएगी कैंसर का मरीज बच सकेगा या नहीं: रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines