Ragi Benefits In Diabetes And Cholesterol: डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है और कोलेस्ट्रॉल की भी समस्या से ज्यादातर पीड़ित रहते हैं। इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है, लेकिन लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव कर ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। शुगर के मरीजों के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल के मरीज भी अपनी डाइट में रागी को शामिल कर सकते हैं। क्योंकि रागी एक ग्लूटेन फ्री डाइट है जबकि कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और आयरन जैसे गुणों से भरपूर होता है।
रागी एक सुपरफूड है और ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसे डाइट में शामिल करने से कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज और दिल की बीमारी को कंट्रोल करने में आसानी होती है। चलिए जान लेते हैं रागी खाने से डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल को कैसे कंट्रोल किया जा सकता है और साथ ही इसे डाइट में शामिल कैसे करना है, जानिए..
रागी खाने के फायदे
किन बीमारियों में फायदेमंद है रागी
डायबिटीज में फायदेमंद
रागी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स दूसरे अनाज की तुलना में कम होता है। साथ ही इसमें पॉलिफिनॉल्स और फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं ऐसे में शुगर के मरीजों के लिए उनकी डाइट में शामिल करने से लाभ हो सकता है।
कोलेस्ट्रॉल कम करे
रागी में मौजूद डाइटरी फाइबर फाइटिक एसिड बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है और आपके दिल की सेहत को भी मजबूत बनाता है।
एनीमिया दूर करे
रागी में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है ऐसे में रागी खाने वालों के शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है। अगर आप एनीमिया का सामना कर रहे हैं या आपका हीमोग्लोबिन कम है तो अपनी डाइट में रागी को जरूर शामिल करें।
वजन घटाने में मददगार
वजन कम करने वाले लोगों को रागी खाने की सलाह कुछ डायटीशियन देते हैं। दरअसल, फाइबर से भरपूर रागी खाने से जल्दी भूख नहीं लगती है जिससे आप ओवर ईटिंग से बच जाते हैं। इस वजह से मोटापा तेजी से कम होता है।
हड्डियां करे मजबूत
कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। जिनकी हड्डियां कमजोर हैं उन्हें अपनी डाइट में रागी खानी चाहिए। दरअसल, 100 ग्राम रागी में 344 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। इसलिए रागी खाने से आपकी बॉडी को भरपूर कैल्शियम मिलता है।
रागी का डाइट में कैसे करें इस्तेमाल?
रागी आटा
रोटी/पराठा- गेहूं के आटे के साथ मिलाकर रागी की रोटी या पराठा बना सकते हैं।
डोसा/इडली- रागी के आटे से बैटर तैयार किया जा सकता है और डोसा या इडली बनाकर खा सकते हैं।
रागी दलिया
मीठा दलिया- रागी दलिया में दूध, गुड़ और सूखे मेवे मिलाकर मीठा दलिया बनाया जा सकता है।
नमकीन दलिया- सब्जियों के साथ मिलाकर नमकीन रागी दलिया तैयार कर सकते हैं और बिना किसी नुकसान के आराम से खा सकते हैं।
रागी पॉरिज (Porridge)
रागी पॉरिज एक अच्छा नाश्ता है जिसे दूध या पानी में पकाया जा सकता है। इसमें फलों, शहद, या सूखे मेवे मिलाए जा सकते हैं।
रागी लड्डू
रागी आटा, घी, और गुड़ के साथ लड्डू बना सकते हैं जो हेल्दी और टेस्टी होते हैं।
रागी बिस्किट
घर पर रागी आटा के बिस्किट बनाकर चाय या कॉफी के साथ आनंद ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Early Puberty क्या, लड़कियों पर क्या असर? स्त्री रोग विशेषज्ञ से जानें हर सवाल का जवाब
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
3 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
5 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
8 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
8 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
12 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines