हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कबूतर भी बन सकते हैं Lung Disease का कारण, छज्जों पर बीट और पंख फैला रहे हैं बीमारी

Pigeon Causing Lung Disease: घर के आसपास कबूतर होना आम बात है। इसे शायद ही लोग खतरनाक मानते होंगे। पर क्या आप जानते हैं कि कबूतरों की वजह से आपके फेफड़े खराब हो रहे हैं? दिल्ली में एक ताजे मामले ने सबको चिंता में डाल दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
Pigeon Causes !

Pigeon Causing Lung Disease: भारत में घरों के आसपास कबूतरों का तांता लगना आम बात है। कुछ लोग सुबह-सुबह इन्हें दाने भी डालते हैं और अपने घर की छत पर या बालकनी में इनके पानी पीने के लिए व्यवस्था भी करते हैं। कबूतरों को लेकर खतरा होना, ऐसा शायद ही किसी ने सोचा होगा। मगर शायद आप नहीं जानते कि कबूतर ने ही दिल्ली में 11 साल के एक बच्चे को गंभीर रूप से बीमार कर दिया। जानिए पूरा मामला क्या है?

क्या हुआ था लड़के के साथ?

दरअसल, दिल्ली के 11 साल के लड़के को फेफड़ों से जुड़ी एक गंभीर बीमारी हुई थी। उसे शुरुआत में सांस लेने की तकलीफ महसूस हो रही थी, तो उसे सरगंगा राम अस्पताल ले जाया गया। वहां, शुरुआती जांचों में उसे इंफेक्शन समझ आम समस्या माना गया। मगर धीरे-धीरे यह समस्या इतनी गंभीर हो गई कि डॉक्टरों ने इसपर एक स्टडी की। उस स्टडी में पाया गया कि बच्चे को यह बीमारी कबूतरों की बीट और पंखों से संपर्क में आने से हुई थी। लगातार करीब से इन चीजों से संपर्क में आने से उसके फेफड़ों में पूरी तरह इंफेक्शन भर गया था।

Pigeon Causes

विज्ञापन

क्या है यह बीमारी?

इस बीमारी को हाइपर सेंसिटिव निमोनाइटिस के नाम से जाना जाता है। जिसमें लड़के के फेफड़ों में गंभीर इंफेक्शन और सूजन हो गई थी। इस बीमारी को बर्ड ब्रीडर लंग भी कहा जाता है। जो कि भारत में इंटरस्टीशियल लंग डिजीज का सबसे आम रूप होता है। अमेरिकन लंग एसोसिएशन के मुताबिक हाइपर सेंसिटिविटी निमोनाइटिस की बीमारी तब होती है जब आप किसी अलग से प्रकार के हानिकारक पदार्थ के संपर्क में आते हैं या उसे सांस के जरिए शरीर के अंदर ले लेते हैं। इसके बाद शरीर के अंदर एलर्जीक रिएक्शन होते हैं जो खतरनाक साबित हो सकते हैं। इससे फेफड़ों की थैलियों में सूजन आ जाती है।

ये भी पढ़ें-  रोज सुबह खाली पेट खा लें 2 भीगे अखरोट, दूर हो जाएंगी ये 7 समस्याएं 

विज्ञापन

क्या मरीज अब ठीक है?

फिलहाल मरीज के हालात पहले से बेहतर है। उसे ऑक्सीजन थेरेपी देनी पड़ी थी। डॉक्टरों की टीम ने लड़के के फेफड़ों में सूजन को सफलतापूर्वक ठीक कर दिया है जिससे वह फिर से सामान्य रूप से सांस ले सके।

इस बीमारी के शुरुआती संकेत ऐसे होते हैं

  • सांस फूलना
  • सूखी खांसी
  • सीने में जकड़न
  • ठंड लगना
  • थकान
  • तेज बुखार
  • मांसपेशियों में दर्द

ये भी पढ़ें- एक दिन में ही उखाड़ दिए 23 दांत, 12 नए दिए लगा; फिर शख्स की हार्ट अटैक से हुई मौत

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola