Pet me Gas Ka Ilaj: पेट में गैस बनना ऐसी दिक्कत है जो आयदिन लोगों को हो जाती है. पेट की गैस ना सिर्फ मसालेदार खाना खाने से बनती है बल्कि सही तरह से खाना ना खाने से भी बनने लगती है. ऐसे में पेट फूला हुआ हो (Bloating) तो व्यक्ति चैन से उठ-बैठ भी नहीं पाता है. लेकिन, पेट की गैस को दूर करने के लिए घर की ही कुछ चीजें बेहद असरदार साबित हो सकती हैं. यहां जानिए खानपान की वो कौन सी चीजें हैं जो पेट की गैस से राहत दिलाती हैं. यहां ऐसे मसाले का जिक्र किया जा रहा है जिसके सेवन से पेट में बनने वाली गैस दूर होती है और पेट को आराम मिलता है सो अलग.
पेट की गैस का रामबाण इलाज
जीरा पानी – पेट की गैस से राहत पाने के लिए जीरा पानी (Jeera Pani) पिया जा सकता है. इसके हेल्दी एंजाइम्स पेट की सेहत अच्छी रखते हैं और दर्द हो तो उसे कम करने में भी असरदार होते हैं.
अजवाइन – अजवाइन ऐसा मसाला है जो पेट की गैस और ऐंठन को कम करने में असरादर होता है. अजवाइन को भूनकर खा सकते हैं या फिर इसका पानी बनाकर पिया जा सकता है. अजवाइन का पानी (Ajwain Water) बनाने के लिए इसे पानी में उबालकर छानें और पिएं.
सौंफ के दाने – पेट को ठंडक देने के साथ ही पेट को राहत देते हैं सौंफ के दाने. सौंफ को सादा खाया जा सकता है या फिर इसे पानी में उबालकर सौंफ का पानी पी सकते हैं.
अदरक – रसोई में कड़क चाय बनाने के लिए तो अदरक का इस्तेमाल होता ही है, लेकिन आप अदरक को पानी में उबालकर इसका पानी भी पी सकते हैं. अदरक के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पेट को आराम देने में कारगर होते हैं.
खाना खाते हुए रखें इन बातों का ध्यान
- पेट में गैस ना बने इसके लिए खाना खाते समय उसे पूरी तरह चबाकर खाएं.
- बहुत जल्दी-जल्दी खाने से परहेज करें और धीरे-धीरे खाना खाएं.
- खाना खाकर लेटने या सोने के बजाए कुछ देर वॉक करें.
- बहुत ज्यादा बाहर का खाने के बजाए घर की ही चीजें खाएं.
- खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने के बजाय आधा घंटा बाद पानी पिएं.
यह भी पढ़ें – पैरों में सूजन आना कौन सी बीमारी के लक्षण हैं? यहां जानिए कैसे करें समय रहते समस्या की पहचान
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
58 mins agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
3 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
4 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
7 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
22 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
23 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines