आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का अच्छे से ख्याल नहीं रख पाते है, जिस कारण उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं के सामना करना पड़ता है. कई बार शरीर में ऐसी बीमारियां पनपने लगती हैं, जिनके लक्षण आम से लगते हैं और उन्हें अक्सर लोग इग्नोर कर देते हैं. लक्षणों को इग्नोर करना और डॉक्टर से सही सलाह न लेने के कारण कई लोगों को भविष्य में बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है. इसी कड़ी में PCOS बीमारी भी ऐसे ही बीमारी है, जो महिलाओं के बीच तेजी से फैल रही है और इसके लक्षण भी बहुत आम होते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में.
यह भी पढ़ें: किडनी को मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें ये 4 चीजें!
क्या है PCOS बीमारी?
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि हर 10 में 2 महिला को पोलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) की समस्या है. इसके लक्षण दिखने में एकदम आम स्वास्थ्य समस्या जैसे लगते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि यह समस्या चुपचाप शरीर में बढ़ने लगती है, जिसे नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है.
क्या है इसके लक्षण?
पोलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) के लक्षणों (PCOS Symptoms) में अचानक वजन बढ़ना, मूड स्विंग, अनियमित पीरियड्स (Irregular Periods), थकान (Stress in Women) और कमजोरी शामिल हैं. हालांकि, इस बीमारी के लक्षण हर महिलाओं का अलग-अलग तरह से प्रभावित कर सकते हैं. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कई महिलाओं के पेट के आसपास वजन चर्बी बढ़ने की समस्या हो सकती है, तो किसी को मुंहासे और अनचाहे बालों की समस्या हो सकती है.
अनियमित पीरियड्स भी इसके लक्षणों में शामिल
इसके अलावा अनियमित पीरियड्स और हर वक्त चिड़चिड़ा मन रहना भी इसके लक्षणों में शामिल है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि किशोरियों में जब यह समस्या होती है, तो इसे अक्सर लोग प्यूबर्टी (Puberty) से जड़ा समझ लेते हैं और नजरअंदाज कर देते हैं. हालांकि, लोगों की इसकी जानकारी होनी चाहिए कि इस गंभीर समस्या को नजरअंदाज करने से गर्भाशय कैंसर जैसी बीमारी भी हो सकती हैं.
पीसीओएस के लक्षण दिखे तो क्या करें?
अगर किसी को यह लक्षण दिखाई दें, तो वह तुरंत डॉक्टर को इसकी खबर दें और उनके अंडर ट्रीटमेंट करवाएं. पीसीओएस में शरीर इंसुलिन (Insulin in Body) को सही तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाता, जिससे ब्लड शुगर बढ़ता है और पेट के आसपास फैट जमा होने लगता है. समय रहते इलाज मिलने से इस समस्या को कंट्रोल में किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: रात के समय ही क्यों आती है सूखी खांसी? यहां जानिए इस Dry Cough से कैसे मिलेगा छुटकारा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
6 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
8 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
9 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
11 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines