World Hypertension Day 2025: हाई बीपी की समस्या इन दिनों काफी आम हो गई है। आपको बता दें कि ऐसी कंडीशन्स को लाइफस्टाइल से जोड़ा गया है। क्योंकि खराब जीवनशैली ही इन बीमारियों की जड़ होती है। पहले यह बीमारी एक उम्र के बाद लोगों को होती थी, मगर अब युवाओं, किशोरों से लेकर कम आयु के बच्चे भी इससे प्रभावित होने लगे हैं। हाई बीपी से हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट और स्ट्रोक का रिस्क बढ़ जाता है। भारत में हाइपरटेंशन एक गंभीर स्थिति में है। WHO की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में 1.28 बिलियन लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। इनमें 30 से 79 आयु के लोग शामिल हैं। भारत में 33% शहरों व 25% ग्रामीण इलाकों के लोग बीपी से पीड़ित हैं।
भारत में हाई बीपी की वजह से 29% स्ट्रोक और 24% हार्ट अटैक आते हैं। एलोपैथी में हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए कई दवाएं मौजूद हैं लेकिन इन दवाओं की मदद से इलाज नहीं, सिर्फ बीमारी का नियंत्रण होता है। आयुर्वेद में हर बीमारी का जड़ से इलाज करने का दावा किया जाता है। जब आयुर्वेद की बात आती है, तो पतंजलि का नाम सबसे पहले आता है। पतंजलि आयुर्वेद को फैलाने वाली एकमात्र कंपनी है, जिसने पूरी दुनिया में इसका विस्तार किया है।
पतंजलि की दवा से होगा बीपी का इलाज
आचार्य बालकृष्ण और बाबा रामदेव द्वारा स्थापित पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन सेंटर, हरिद्वार में पतंजलि बीपीग्रिट को तैयार किया गया है। यह दवा आयुर्वेद और साइंस का मेल मानी जाती है। इस दिव्य औषधि को बनाने के लिए पतंजलि ने दुर्लभ प्रकार की जड़ी-बूटियों का उपयोग किया है। इसके बाद इसे वैज्ञानिक तरीकों से परीक्षण कर, दवा को इस्तेमाल के लिए उपलब्ध करवाया गया है। यह मेडिसिन दिल के स्वास्थ्य का ओवरऑल सॉल्यूशन माना जाता है। पतंजलि बीपीग्रिट के सेवन से हाइपरटेंशन की प्रॉब्लम, प्री-हाइपरटेंशन के लक्षण और कार्डियक डिसऑर्डर्स से भी बचाव मुमकिन है।
ये भी पढ़ें- Patanjali News: कोलेस्ट्रॉल का जड़ से इलाज करती है पतंजलि दिव्य लिपिडोम, 5 हर्बस से बनी दवा
दवा में मौजूद पदार्थ
यह एक आयुर्वेदिक टैबलेट है, जिसमें लहसुन, अनारदाना, अर्जुन, दालचीनी और अन्य हर्बल प्रोडक्ट शामिल हैं। यह बीपी को कंट्रोल करने, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सामान्य करने और दिल की सेहत को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं। इसे दिन में 1-2 बार, भोजन से पहले या बाद में लें सकते हैं।
दवा के प्रमुख लाभ
बीपी कंट्रोल करें- यह टैबलेट हाई बीपी को कंट्रोल करने में सहायक है।
हार्ट हेल्थ में सुधार- दिल की मांसपेशियों को मजबूत बनाने और सामान्य धड़कन बनाए रखने में यह दवा मदद करती है।
कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करें- दिव्य बीपीग्रिट खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर (LDL) को कम करने में मदद करता है।
तनाव और चिंता में कमी- हाई बीपी से तनाव और चिंता भी बढ़ जाता है, यह दवा इन्हें भी कम करने में सहायक है।
नींद में सुधार- ये आयुर्वेदिक गोलियां अच्छी नींद को बढ़ावा देती हैं।
पाचन में सहायक- दवा में मौजूद हर्बल आइटम्स पाचन प्रक्रिया को भी बेहतर बनाते हैं।
ये भी पढ़ें- Patanjali News: यूरिक एसिड नहीं बनेगा प्रॉब्लम, दूध के साथ लें पतंजलि की यह दवा
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 hr agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
18 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
23 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
23 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 days agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
2 days agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 days agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines