Pankaj Udhas Death Reasons: और आहिस्ता कीजिए बातें ‘न कजरे की धार’, जैसे ढेरों गानें वाले गजल गायक पंकज उधास ने मनोरंजन जगत को अलविदा कह दिया है। देश के जाने माने गजल गायक पंकज उदास का 73 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने लंबी बीमारी के बाद अंतिम सांस ली और उनकी बेटी नायाब उधास ने उनके निधन की जानकारी साझा की है। म्यूजिक इंडस्ट्री में उनके निधन की खबर से मातम सा पसर गया है।
किस बीमारी से हुआ निधन?
खबर के मुताबिक, पंकज उधास को कैंसर था। हालांकि, इस बीमारी की साफ जानकारी अभी पता नहीं है कि वो किस कैंसर से पीड़ित थे। उनके अचानक से निधन की खबर से हर कोई हैरान है।
जानलेवा है कैंसर की बीमारी
कैंसर किसी सेल के असामान्य तरीके से बढ़ने की बीमारी है। आमतौर पर हमारे शरीर की सेल्स कंट्रोल्ड तरीके से बढ़ती हैं और डीवाइड होती हैं। जब सामान्य सेल्स को नुकसान पहुंचता है, तो वे मर जाती हैं और उनकी जगह हेल्दी से्ल्स ले लेती हैं। कैंसर में सेल्स के विकास को कंट्रोल करने वाले संकेत ठीक से काम नहीं करते हैं। कैंसर की सेल्स बढ़ती रहती हैं और जब कई गुना बढ़ जाती हैं, तो ये कैंसर में बदल जाती हैं।
कैंसर के लक्षण
- वजन में कमी आना
- बुखार होना
- भूख में कमी होना
- खांसी या मूंह से खून आना
कैंसर के प्रकार
ब्रेस्ट कैंसर
ब्रेस्ट कैंसर सबसे आम प्रकार का कैंसर है। यह ज्यादातर महिलाओं को प्रभावित करता है, लेकिन ब्रेस्ट कैंसर के सभी मामलों में से लगभग 1% मामले पुरुषों को भी प्रभावित करते हैं।
ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण
- ब्रेस्ट या अंडरआर्म में गांठ होना।
- ब्रेस्ट के किसी भाग का मोटा होना।
- ब्रेस्ट की त्वचा में जलन ।
- ब्रेस्ट से डिस्चार्ज होना।
फेफड़ों का कैंसर
फेफड़ों का कैंसर के लक्षण
- खांसी होना।
- छाती में दर्द होना।
- सांस लेने में परेशानी।
- हर समय ज्यादा थकान महसूस करना।
प्रोस्टेट कैंसर
प्रोस्टेट पुरुष रिप्रोडक्टिव सिस्टम का एक हिस्सा है, जब प्रोस्टेट में असामान्य सेल्स अनकंट्रोल होकर बढ़ने लगती हैं, तो इससे प्रोस्टेट कैंसर हो सकता है।
प्रोस्टेट कैंसर के लक्षण
- पेशाब में बदलाव
- पेशाब में जलन
- पेशाब को रोक न पाना
- पेशाब में खून आना
- पेशाब में खून आना कभी भी सामान्य बात नहीं है। यह लक्षण दिखने पर तुरंत ही आपको अपने डॉक्टर से मिलें।
- थकावट होना
- कमर और अंगों में दर्द
कोलोरेक्टल कैंसर
कोलन कैंसर और रेक्टल कैंसर आपके पाचन के अलग-अलग हिस्सों को प्रभावित करते हैं।
कोलोरेक्टल कैंसर के लक्षण
- बार-बार लूज मोशन या कब्ज।
- मल में खून आना।
- पेट में लगातार ऐंठन या दर्द।
- मल त्याग के दौरान आंत पूरी तरह से खाली नहीं होती है।
- कमजोरी या थकान होना
- वजन कम होना।
ब्लड कैंसर
ल्यूकेमिया और लिंफोमा सबसे आम ब्लड कैंसर हैं।
ब्लड कैंसर के लक्षण
- खांसी या सीने में दर्द होना।
- सांस लेने में परेशानी।
- बार-बार बीमार होना।
- लगातार थकान।
ये भी पढ़ें- ब्राउन, सफेद या मल्टीग्रेन? कौन सी ब्रेड है शुगर कंट्रोल करने के लिए मददगार
Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
सुबह उठते ही शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ रहा है प्रदूषण का असर
1 hr agoदिवाली पर पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, AIIMS प्रोफेसर की सलाह
2 hrs agoत्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
16 hrs agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
18 hrs agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
21 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
21 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
23 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
1 day agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
1 day agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines