Fart Control Side Effects: पाद आना बहुत ही नॉर्मल बात है, क्योंकि यह एक तरह का नेचुरल प्रोसेस है और इस प्रोसेस से हर इंसान गुजरता है. पाद आना बहुत जरूरी है क्योंकि जब पेट में गैस बनती है तो इसका बाहर निकलना जरूरी होता है. अगर ऐसा नहीं होता तो पेट में दर्द जैसी समस्या होना शुरू हो जाती है. बता दें कि जब खाना आंतों में टूटता है तो बैक्टीरिया कुछ गैस बनाने का काम करते हैं. यह गैस शरीर से बाहर निकलती है, जिसे हम पाद या फ्लैटुलेंस कहते हैं. कुछ लोग इसे फार्ट के नाम से भी जानते हैं, लेकिन कई लोग शर्म या असहजता होने की वजह से गैस को जबरदस्ती रोक लेते हैं. उन्हें ऐसा करना बहुत नॉर्मल लगता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है?
इसे भी पढ़ें- 3 दिन में टाइफाइड का बुखार ठीक कैसे करें? बाबा रामदेव ने बताया बुखार ठीक करने रामबाण नुस्खा
फार्ट क्या होता है?
फार्ट (Fart) या पाद, यह पाचन प्रक्रिया के दौरान होने वाला नेचुरल प्रोसेस है. खाना खाने के बाद आंतों की बनी गैस गुदे (Anus) के रास्ते बाहर निकल जाती है. यह पूरा प्रोसेस नेचुरल तरीके से होता है, जो एक स्वाभाविक शारीरिक प्रक्रिया है.
फार्ट रोकने के 6 बड़े नुकसान
पेट में दर्द होना- अगर आप पाद रोकते हैं तो गैस वापस आंतों में जमा होने लगती है और एक वक्त के बाद पेट में दबाव ज्यादा पड़ने लगता है. ऐसा करने से पेट में मरोड़ या दर्द महसूस हो सकता है.
पेट फूलना- कई बार पेट फूलने की समस्या शुरू हो जाती है. गैस बाहर ना निकलने की वजह से अंदर ही जमा होने लगती है. इससे पेट और सख्त हो जाता है और पेट भरा हुआ लगता है.
एसिडिटी होना- गैस जमा होने की वजह से पाचन तंत्र पर काफी असर पड़ता है. इससे सीने में जलन और एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है. ऐसा आपके साथ भी हो सकता है अगर आप पाद को रोकते हैं.
सिरदर्द होना- कुछ लोगों में ज्यादा गैस बनने और उसे रोकने से सिरदर्द या बेचैनी भी हो सकती है. यह शरीर में बढ़े हुए दबाव का असर हो सकता है.
बदहजमी होना- पाद रोकने से पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं करता और इससे अपच, डकार और उल्टी जैसा महसूस हो सकता है.
आंतों पर असर होना- बार-बार गैस रोकने की आदत से आंतों पर दबाव पड़ सकता है. हालांकि, इससे कोई बड़ी बीमारी सीधे नहीं होती, लेकिन लगातार ऐसा करना असहजता और पाचन गड़बड़ी को बढ़ा सकता है.
इसे भी पढ़ें- आंत सिकुड़ने का क्या कारण है? यहां जानिए आंत सिकुड़ने से पहले नजर आने वाले 10 संकेत
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
8 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
11 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
13 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
13 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
14 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
15 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
17 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines