No Smoking Day 2025: सिगरेट पीने से सेहत को नुकसान पहुंचता है। इससे शरीर के कई अंगों की कार्यक्षमता कमजोर हो जाती है। नो स्मोकिंग डे हर साल मनाया जाने वाला एक हेल्थ से जुड़ा जागरूकता दिवस है जिसका उद्देश्य लोगों को स्मोकिंग छोड़ने के लिए प्रेरित करना और तंबाकू के सेवन से जुड़े हेल्थ रिस्क के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इसे हर साल मार्च के दूसरे बुधवार को मनाया जाता है। लंबे समय तक धूम्रपान से शरीर पर गंभीर प्रभाव पड़ सकते हैं, जिनमें समय से पहले बुढ़ापा दिखना, स्किन का रंग खराब होना, डेंटल प्रॉब्लम्स और सांस से संबंधित बीमारियां शामिल हैं।
धूम्रपान से होने वाले नुकसान के बारे में हमें पीएसआरआई (PSRI) अस्पताल की सीनियर कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजिस्ट डॉक्टर नीतू जैन बता रही हैं। उन्होंने नो स्मोकिंग डे के उपलक्ष्य पर बताया है कि सिगरेट पीने से शरीर के अंगों को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।
1. Lungs पर असर
सिगरेट का धुआं फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है, जिससे फेफड़े कमजोर हो जाते हैं और सांस लेने में दिक्कत होती है। इससे फेफड़ों के कैंसर का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसके अलावा लोगों में सांस लेने में कठिनाई, खांसी और ऑक्सीजन की कमी हो सकती है, जो पूरे स्वास्थ्य को प्रभावित करती है।
ये भी पढ़ें- शुगर के मरीजों के लिए जहर है गर्मियों में मिलने वाला यह जूस
2. Heart डिजीज का रिस्क
सिगरेट के धुएं से शरीर में निकोटीन और टार जम जाता है, जिससे धमनियां सिकुड़ जाती हैं और हृदय पर अधिक दबाव पड़ता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। धूम्रपान करने वालों में कैंसर और हृदय रोग से होने वाली मौतों का खतरा ज्यादा होता है।
3. हड्डियों की कमजोरी
धूम्रपान करने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम हो जाती है, जिससे हड्डियों और मांसपेशियों में कमजोरी आ जाती है।
फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक
4. स्किन डैमेज
स्मोकिंग से त्वचा समय से पहले एंजिंग से खराब और बेजान हो जाती है। तंबाकू में मौजूद हानिकारक रसायन ब्लड सर्कुलेशन को कम करते हैं, जिससे स्किन को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं।
5. मेंटल हेल्थ पर असर
सिगरेट को लंबे समय तक रोजाना पीने से शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति कम हो जाती है, जिससे याददाश्त कमजोर हो सकती है और स्ट्रोक का रिस्क बढ़ जाता है।
6. समय से पहले बालों का सफेद होना
सिगरेट में मौजूद टॉक्सिन्स से बालों के रोमों को नुकसान पहुंचता है और ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है, जिससे बाल झड़ने, पतले होने और समय से पहले सफेद होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
7. आंखों का पीला पड़ना
सिगरेट पीने से शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा हो जाते हैं, जिससे आंखों के सफेद भाग में पीलापन आ सकता है। यह लिवर की समस्याओं या अन्य गंभीर बीमारियों का भी लक्षण हो सकता है।
इसके अलावा, जो लोग हमेशा सिगरेट पीते हैं, उनमें अस्थमा, लिवर सिरोसिस, किडनी डैमेज, कई प्रकार के कैंसर हो सकते हैं। जो लोग हमेशा धूम्रपान करते हैं उनका वजन कम हो जाता है और मांसपेशियों में भी कमजोरी आ जाती है।
कैसे दूर करें यह समस्या?
सिगरेट पीने की आदत से बचने के लिए आपको डॉक्टरी सलाह लेने की जरूरत होती है क्योंकि कई बार लोग इसके एडिक्शन से खुद को बचा नहीं पाते हैं।
ये भी पढ़ें- Heart Health: हार्ट की बीमारी के होते हैं ये 3 शुरुआती संकेत
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
3 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
4 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
7 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
7 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
11 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines