हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

National Milk Day 2025: दूध पीने से कौन सी बीमारी दूर होती है? यहां जानिए दूध पीने के क्या फायदे हैं

Milk Benefits: सेहत के लिए दूध एक नहीं बल्कि कई तरह से फायदेमंद होता है. ऐसे में यहां जानिए दूध किस बीमारी को दूर रखने में खासतौर से असर दिखाता है और किस तरह सेहत को दुरुस्त रखता है.

विज्ञापन
दूध किस बीमारी से बचाता है?

National Milk Day 2025: हर साल 26 नवंबर के दिन राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाया जाता है. इस दिन को श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीस कुरियन के जन्मदिन पर उनके सम्मान में मनाते है. राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाने का मकसद लोगों को दूध के फायदों से अवगत कराना और स्वास्थ्य के लिए दूध पीना कितना जरूरी है यह बताना है. जन्म के बाद से ही बच्चे को दूध (Doodh) पिलाया जाने लगता है और बड़ी उम्र में भी दूध पीने की सलाह दी जाती है. दूध कैल्शियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस और पौटेशियम से भरपूर होता है, साथ ही इसमें विटामिन डी भी पाया जाता है. इसमें विटामिन ए, रिबोफ्लेविन, विटामिन बी12, विटामिन बी6 और कोलिन समेत फोलेट भी होता है. ऐसे में दूध सेहत के लिए एक नहीं बल्कि कई तरह से फायदेमंद साबित होता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं दूध किस बीमारी को दूर रखता है? यहां जानिए दूध पीने पर किस बीमारी का खतरा कम होता है.

दूध पीने पर कौन सी बीमारी दूर रहती है

दूध के नियमित सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी नहीं होती है. ऑस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis) होने का मुख्य कारण शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी है. कैल्शियम और विटामिन डी का अच्छा स्त्रोत होने के चलते दूध इस बीमारी को दूर रखता है. ऑस्टियोपोरोसिस एक हड्डी रोग है जिसमें हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और हड्डियों के टूटने की संभावना बढ़ जाती है. ये बीमारी खासतौर से हिप्स, रीढ़ की हड्डी और कलाई को प्रभावित करती है.

ऑस्टियोपोरोसिस के लक्षण – ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी धीरे-धीरे पनपनती है और जब किसी छोटी सी दुर्घटना के चलते हड्डी टूटती है तब पता चलता है कि व्यक्ति को ऑस्टियोपोरोसिस हो गया है. ऑस्टियोपोरोसिस में हड्डियां इतनी ज्यादा कमजोर (Weak Bones) हो जाती हैं कि नॉर्मल खांसी या छींक से भी हड्डियां चरमराने लगती हैं. जिस व्यक्ति को ऑस्टियोपोरोसिस होता है उसका पोस्चर बिगड़ने लगता है, हड्डियों में दर्द रहने लगता है और व्यक्ति की लंबाई कम नजर आने लगती है.

विज्ञापन

दूध पीने के और भी हैं फायदे

  • हड्डियों की सेहत मजबूत रखता है दूध.
  • दूध पीने पर दिमाग को भी फायदे मिलते हैं. इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स ब्रेन हेल्थ (Brain Health) को अच्छा रखते हैं.
  • दिल की सेहत को दुरुस्त रखने में भी दूध के फायदे नजर आते हैं.
  • दूध विटामिन डी की कमी को पूरा करने में सहयोग देता है.
  • मसल्स बिल्डिंग, वजन घटाने या वजन बढ़ाने के लिए भी दूध का सही तरह से सेवन किया जा सकता है.

दूध पीने पर बहुत से लोगों को एक्ने की दिक्कत हो सकती है, इसका ध्यान रखें. लैक्टोस इंटोलरेंट लोग दूध पीते हैं तो उनका पेट बिगड़ जाता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola