Mohammed Shami Ankle Injury: एंकल इंजरी के चलते तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अगले महीने शुरू होने वाली 2024 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से बाहर हो गए हैं, जिसके लिए वह यूके में सर्जरी कराएंगे। हालांकि, टखने की चोट क्या होती है और इसके दर्द की क्या-क्या वजहें हो सकती हैं, इन सबके बारे में बताने के साथ ही हम आपको आज टखने यानी एंकल की चोट से संबंधित कुछ अहम जानकारियां देने जा रहे हैं, जिनके बारे में सर गंगा राम अस्पताल में संयुक्त प्रतिस्थापन केंद्र के प्रोफेसर और प्रमुख डॉ. अनंत कुमार तिवारी (Sir Ganga Ram hospital Dr. Anant Kumar Tiwari) ने बताया है।
क्या हो सकती है टखने में दर्द की वजह
टखने में दर्द होने की कई वजहें हो सकती हैं, जैसे- पैर में मोच का आना या एंकल के अंदर चोट लगना आदि। इन सब वजह से टखने में काफी दर्द हो सकता है। टखने की चोट का इलाज और देखभाल करने से इस समस्या से बाहर आया जा सकता है। अगर किसी खिलाड़ी को टखने यानी एंकल में चोट लग जाती है, तो उसके लिए काफी गंभीर हो सकता है। इसमें दर्द के साथ-साथ टखने में सूजन और खिंचाव महसूस होता है। आइए टखने की चोट की रिकवरी में कितना समय लग सकता है, जानते हैं।
टखने की चोट किस तरह की होती है?
टखना वह स्थान है जहां तीन हड्डियां मिलती हैं। आपके निचले पैर की टिबिया और फिबुला आपके पैर के टेलस के साथ होती है। ये हड्डियां टखने के जोड़ पर लिगामेंट्स के द्वारा एक साथ जुड़ी रहती हैं, जो कनेक्टिव टिश्यू के मजबूत बैंड होते हैं, जो एंकल की सामान्य गति देते हुए हड्डियों को एक जगह पर रहते हैं। टेंडन टखने और पैर को हिलाने का काम करने के लिए मसल्स को हड्डियों से जोड़ते हैं और जोड़ों को स्थिर रखने में मदद करते हैं।
एंकल में चोट का कारण
एंकल की चोट तब होती है जब एंकल का जोड़ अपनी सामान्य स्थिति से बहुत दूर तक मुड़ता है। ज्यादातर एंकल की चोट या तो खेल एक्टिविटी के दौरान होती हैं, जो पैर और टखने को अननेचुरल कंडीशन में ले जाती हैं। ऊंची एड़ी के जूते या सैंडल में चलना भी एक फैक्टर है, जो एंकल की चोटों का कारण बन सकता है।
एक खिलाड़ी कितना समय रिकवरी में लेता है?
अगर कोई खिलाड़ी है तो उसे लगभग पूरी तरह रिकवर होने में ही काफी समय लग सकता है। हालांकि, स्पोर्ट्स पर्सन को ऐसा लगे कि वो पूरी तरह से सही हो चुका है तो वो गलत भी हो सकते हैं। पूरी तरह से एंकल को रेस्ट देना जरूरी है। साथ ही फिजियोथेरेपी करवाना भी जरूरी है। लंबे समय तक पैर का एक जगह स्थिर रहना और फिर से उसे एक्टिविटी के लिए तैयार करना जरूरी होता है। डॉक्टर से सलाह करने के बाद ही कोई खिलाड़ी फिर से खेल में वापसी कर सकता है।
सर्जरी की जरूरत कब होती है?
एंकल के जोड़ में गड़बड़ी होने पर और कुछ मामलों में लिगामेंट फटने पर सर्जरी की जरूरत होती है। इसमें आराम कम से कम 6 सप्ताह तक करना चाहिए। सामान्य खेल गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए कम से कम छह महीने लगते हैं। कई मामलों में जोड़ का आकार बिगड़ जाता है, जिसे सर्जरी से ठीक करना पड़ता है। लिगामेंट की चोटों में बाहरी तरफ का लिगामेंट सबसे ज्यादा डैमेज होता है और सर्जरी के 3 महीने बाद जॉगिंग की अनुमति है और सामान्य खेल गतिविधियों को फिर से शुरू करने में छह महीने का समय लगता है।
ये भी पढ़ें- सांस लेने में परेशानी? तो रहें सावधान हो सकती है Sinusitis Problem
Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 hr agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
3 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
4 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
5 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
8 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
23 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines