Migraine Remedy: माइग्रेन एक न्यूरोलॉजिकल कंडीशन है जिसमें सिर के किसी एक हिस्से में या फिर कभी-कभी दोनों तरफ तेज और धड़कन जैसा दर्द महसूस होता है. यह दर्द इतना तीव्र होता है कि व्यक्ति का चैन से उठना-बैठना तक मुश्किल हो जाता है. माइग्रेन का दर्द कुछ घंटों से लेकर 2 से 3 दिनों तक भी रह सकता है. ऐसे में योगगुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) से जानिए माइग्रेन का दर्द होने पर कौन से घरेलू या आयुर्वेदिक उपाय आजमाए जा सकते हैं जिनसे दर्द से छुटकारा मिल सके. बाबा रामदेव ने एक ऐसी मिठाई का भी जिक्र किया है जिसे दूध के साथ खाया जाए तो सिर का दर्द दूर हो सकता है. यहां जानिए यह देसी नुस्खा.
कैसे दूर होगा माइग्रेन का दर्द
बाबा रामदेव बताते हैं कि माइग्रेन को दूर करने के लिए 10 से 15 मिनट अनुलोम-विलोम प्राणायाम कर लें. इसके अलावा 3 से 4 बार भ्रामरी व उद्गीत प्राणायम करने पर फायदा मिलता है.
यह भी पढ़ें – जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो इस तरह मिलेगा छुटकारा, बाबा रामदेव ने बताया आर्थराइटिस का रामबाण इलाज
सुबह के समय यह पिएं
बहुत से लोगों को पित्त बढ़ने से सिरदर्द हो सकता है. ऐसे में पित्त बढ़ने के कारण होने वाले सिरदर्द को दूर करने के लिए सुबह-सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीकर उगल दें. इससे सारा पित्त निकल जाएगा और सिरदर्द दूर हो जाएगा. अगर एसिडिटी बढ़ने लगे तो उससे भी सिरदर्द होता है.
खाएं ये चीजें
पित्त बढ़ने के कारण सिरदर्द ट्रिगर होता है और तकलीफ देता है तो इसके लिए अंकुरित अन्न लें, हरी सब्जियां खाएं और लौकी का सेवन करें.
ये आयुर्वेदिक नुस्खे आएंगे काम
बाबा रामदेव ने बताया कि ऐसी कुछ आयुर्वेदिक औषधियां हैं जो सिरदर्द को दूर करने में असरदार होती हैं. ये औषधि हैं गोदंती भस्म, मोती पिष्टी और मुक्ताशक्ति. इन चीजों को बराबर मात्रा में मिलाकर आधा-आधा ग्राम नियमित रूप से लेने पर माइग्रेन की दिक्कत दूर हो जाती है.
एलोवेरा का जूस भी है फायदेमंद
सिरदर्द के आयुर्वेदिक उपायों में एलोवेरा का जूस भी शामिल है. नियमित रूप से खाना खाने से पहले दोनों समय पानी में पिलाकर एलोवेरा का जूस लिया जा सकता है. यह एसिडिटी के लिए भी बेहद अच्छा है और सिरदर्द को दूर करता है. ऐसे में एलोवेरा जूस का सेवन फायदेमंद साबित होता है.
कफ दूर करके कम होगा सिरदर्द
कई बार नाक में कफ जमने से सिर में दर्द (Headache) होने लगता है. इस कफ को कम करने के लिए बाबा रामदेव की सलाह है कि 100 ग्राम शुद्ध जल में 1 चम्मच रीठा और एक चुटकी त्रिकुटा या सोंठ व काली मिर्च का पाउडर लेकर डालें. अब 2 दिन तक इस मिश्रण को ऐसे ही रखा रहने दें और 2 दिन बाद छानकर अलग निकालकर रख लें. इसके बाद इस मिश्रण की 2 से 3 बूंदे नाक में डाल सकते हैं. इससे सारा कफ बाहर आ जाता है.
बादाम और अखरोट भी आता है काम
योगगुरु सलाह देते हैं कि आप कफ के कारण हुए सिरदर्द को दूर करने के लिए बादाम और अखरोट को पीसकर भी खा सकते हैं. ये दोनों ही सिरदर्द को दूर करने में असरदार होते हैं. इसके अलावा, बादाम रोगन को दूध में डालकर पिया जा सकता है. बादाम रोगन की 3 से 5 बूंदें नाक में डाली जा सकती हैं. दोनों नाक में बारी-बारी 3 से 5 बूंदे बादाम रोगन की डालने के बाद इसे निगल लें. सिरदर्द में आराम मिलता है.
देसी घी की जलेबी और दूध
बाबा रामदेव ने बताया कि सिर का दर्द दूर करने का एक बेहद ही देसी नुस्खा है जो असर दिखा सकता है. इसके लिए आपको करना बस इतना है कि जलेबी खाकर ऊपर से दूध पी लेना है. जलेबी देसी घी से बनी होनी चाहिए और दूध अगर गाय का हो तो असर और ज्यादा बेहतर नजर आता है.
नारियल तेल का नुस्खा आएगा काम
सिरदर्द दूर करने के लिए आप घर में ही बाम बना सकते हैं. इसके लिए देसी कपूर, पिपरमेंट और अजवाइन सत को 10-10 ग्राम ले लें. इसमें 10 ग्राम नारियल का तेल और 2 से 4 ग्राम लौंग के तेल को मिला लें. इन सभी चीजों को मिलाकर सूंघने पर या माथे पर लगाने से सिरदर्द दूर हो जाता है.
सिर पर दबाएं ये प्रेशर पॉइंट
मस्तक के दोनों तरफ बने गड्ढे और सिर के पीछे की तरफ 2 गड्ढे होते हैं जिन्हें दबाने पर सिरदर्द दूर होता है. इसके अलावा माइग्रेन दूर करने के लिए रिंग फिंगर और अंगूठे के ऊपरी भाग से दबाने पर फायदा मिलता है.
यह भी पढ़ें – हेयरलाइन फ्रैक्चर के क्या लक्षण हैं? यहां जानिए क्या Hairline Fracture अपनेआप ठीक हो सकता है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
16 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
21 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
21 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 days agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines