Microplastic in Salt and Sugar: नमक और चीनी के बिना किसी भी खाने का स्वाद बेकार लगता है। यह दोनों सामग्री हमारे खानपान में अहम हिस्सा रखती है। हालांकि, अब इन दोनों चीजों को लेकर एक हैरान करने वाली स्टडी सामने आई है, जिसमें पता चला कि लगभग सभी भारतीय नमक और चीनी ब्रांड फिर चाहे वह पैक्ड हों या खुला हो, इनमें माइक्रोप्लास्टिक्स होते हैं। “Microplastics in Salt and Sugar” नाम की इस स्टडी में ऐसे 10 तरह के नमक और 5 तरह की चीनी की जांच हुई है। इस चौंकाने वाले खुलासे के बाद से लोगों में इसके सेवन को लेकर नई समस्या सामने आ गई है, ऐसे में हम आपको बताएंगे कि कैसे इनके सेवन से बचा जा सकता और स्वाद भी बरकरार रहें।
सेहत को कैसे होगा नुकसान?
इस स्टडी में सबसे ज्यादा घातक नमक को माना गया है, नमक के 10 ब्रांड माइक्रोप्लास्टिक मामले में शामिल हैं। नमक में प्लास्टिक के छोटे कण प्लास्टिक की चीजें, कपड़े और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स से पहुंच सकते हैं। नमक के कारखानों में भी प्लास्टिक के इस्तेमाल से ऐसा हो सकता है। वहीं, चीनी को लेकर कोई खासा रिसर्च नहीं हुई है मगर इसमें प्लास्टिक पहुंचने को लेकर कहा जा रहा है कि गन्ने के जरिए चीनी में प्लास्टिक जा सकता है। गन्नों की खेती के समय सिंचाई के लिए प्लास्टिक के पाइप का इस्तेमाल होता है।
कैसे बचें इससे?
रिसर्च में पाया गया कि प्लास्टिक के ये छोटे-छोटे कण शरीर में जाकर गई गंभीर समस्याएं पैदा कर सकते हैं। इससे फेफड़ों का कैंसर, हार्ट अटैक, सूजन, इंफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है। ऐसे में खुद को सुरक्षित रखने के लिए हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जो चीनी और नमक को रिप्लेस कर सकते हैं और सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होंगे।
side effects of salt
ये भी पढ़ें- Mental Health: मूड ऑफ को पल में ठीक कर देंगे ये 6 हेल्दी फूड्स, शरीर में बढ़ाए डोपामिन लेवल
नमक को करें रिप्लेस
नमक की जगह आप ऐसे फ्लेवरफुल हर्ब्स ले सकते हैं जो सेहतमंद तथा प्लास्टिक से फ्री होते हैं। जैसे बेसिल, थाइम और रोजमेरी। इंडियन मसालों में जीरा, पेपरिका और हल्दी यूज कर सकते हैं। आप अपनी डिशेज में ऑनियन यानी ड्राई प्याज का पाउडर डाल सकते हैं। नींबू का रस भी खाने का स्वाद बढ़ाते है। आप इन सभी चीजों को बहुत कम मात्रा में नमक के साथ मिलाकर ले सकते हैं, इससे सेहत को कम नुकसान होगा। ग्रेवी डिशेज में प्याज-लहसुन का ज्यादा इस्तेमाल करें। हो सके, तो नमक को कम से कम खाएं अगर खाना चाहते है तो ऐसे ऑर्गेनिक तथा प्रमाणित ब्रांड का नमक का सेवन करें।
side effects of sugar
चीनी की बजाय खाएं ये चीजें
हालांकि, चीनी के कई अल्टरनेटिव्स मौजूद हैं, मगर चीनी का काम चीनी ही कर पाती है। सफेद रिफाइंड चीनी वैसे भी हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक थी। माइक्रोप्लास्टिक की खोज के बाद से इसका खतरा और बढ़ गया है। चीनी की जगह स्टीविया, शहद, मेपल सिरप, कोकोनट यानी नारियल के बुरादे वाली चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। मीठे फल भी नेचुरल स्वीटनर का काम करते हैं। खजूर मिठास के लिए सबसे बेस्ट रिप्लेसमेंट है।
ये भी पढ़ें-Fatigue Reason: हर वक्त थकान महसूस कराती हैं ये 8 गलतियां, कहीं आप तो नहीं करते? बीमारियों को दावत
संबंधित खबरें
बिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
6 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
8 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
10 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
11 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines