Manjha Cut Home Remedies: हर साल उत्तर भारत में फसलों का त्योहार मकर संक्रांति (Makar Sankranti) मनाया जाता है. इस दिन कुछ हो ना हो 2 चीजों की परंपरा जरूर पूरी होती है, पहला खिचड़ी खाना और दूसरा पतंग उड़ाना. मकर संक्रांति के दिन बच्चों और बड़ों सभी में पतंग उड़ाने (Kite Flying) का एक अलग ही उत्साह होता है. आसमान में जितनी ऊंची पतंग जाती है उतना ही ज्यादा मजा आता जाता है. इस दिन काइट कंपीटीशन भी खूब होता है और अपने आस-पास कोई पतंग दिखे तो उसे काटकर काई पो चे कहने पर लगता है जैसे त्योहार सफल हो गया है. लेकिन, इस कंपीटीशन के ही चक्कर में लोग पतंग के लिए चाइनीज मांझा ले आते हैं जो इतना पैना होता है कि छोटे कट से लेकर पूरी उंगली तक काटकर अलग कर सकता है. ऐसे में अगर पतंग उड़ाते हुए या किसी और की पतंग से आपकी उंगली पर कट लग गया है तो यहां जानिए किन घरेलू नुस्खों से इस कट को भरा जा सकता है.
मांझे से उंगली कट जाए तो क्या करें
मांझे से उंगली कट जाए तो उसपर बर्फ लगा सकते हैं. बर्फ लगाने पर खून का थक्का बनने लगता है जिससे खून बहना रुक जाता है. बर्फ के टुकड़े को सीधा चोट पर लगाने के बजाए इसे सूती के कपड़े में बांधकर लगाएं. इससे खून निकलना रुक जाता है.
यह भी पढ़ें – डायबिटीज के मरीजों को हाथ-पैरों की सिकाई करनी चाहिए या नहीं? डॉक्टर ने दी शुगर पेशेंट्स को यह सलाह
लगाएं हल्दी का पाउडर
औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी चोट को भरने में असरदार होती है. इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण चोट को जल्दी ठीक करने में असरदार होते हैं.
एलोवेरा जैल भी आएगा काम
मांझे से कट लगने पर एलोवेरा जैल भी काम आता है. एलोवेरा जैल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है और स्किन को सूदिंग इफेक्ट्स देता है.
इस बात का रखें खास ध्यान
अगर मांझे से कट गहरा लगा है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं. घर के नुस्खे आजमाने के बजाय डॉक्टर को दिखाने पर इंफेक्शंस का खतरा कम होता है और कुछ गंभीर हो तो उसका इलाज भी हो जाता है.
इस तरह बरतें सावधानी
- अगर आप पतंग उड़ाने वाले हैं या फिर बच्चों के लिए पतंग और मांझा ला रहे हैं तो कच्चा मांझा लेकर आएं.
- कम उंचाई में पतंग ना उड़ाएं. इससे पतंग के मांझे से किसी के कटने का डर रहता है.
- खुली और सुरक्षित जगह पर पतंग उड़ाएं जिससे रहा चलते लोग या वाहन चला रहे लोगों तक मांझा ना पहुंच पाए.
- खुली छत से पतंग ना उड़ाएं. इससे नीचे गिरने का डर रहता है.
यह भी पढ़ें – कैंसर के 7 चेतावनी संकेत क्या हैं? यहां जानिए कैसे पता चलेगा आपको Cancer हो गया है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
30 mins agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
16 hrs agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
20 hrs agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
22 hrs agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
1 day agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
1 day agoथायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
1 day agoबवासीर में देसी इलाज कराना पड़ सकता है भारी, जानिए ट्रीटमेंट कैसे होता है
1 day agoकार्डियक अरेस्ट से 1 घंटा पहले शरीर दे सकता है यह 9 संकेत
1 day agoमलेरिया होने पर क्या-क्या तकलीफ होती है? यहां जानिए मलेरिया के लक्षण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines