Pneumonia And Lungs Damage Symptoms: निमोनिया एक संक्रमण है जो एक या दोनों फेफड़ों में एयरबैग को फुला देता है, जिससे उनके अंदर मवाद भर जाती है। ये बैक्टीरिया, वायरस, फंगस की वजह से हो सकता है। निमोनिया के नॉर्मल लक्षणों में कफ वाली खांसी, बुखार, ठंड का लगना, सांस लेने में परेशानी, चेस्ट पेन, थकान और कभी-कभार वोमिटिंग शामिल है।
सर्दियों में निमोनिया होने का खतरा ज्यादा रहता है। बढ़ता टेंपरेचर आपके शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर करता है, जिससे संक्रमण का खतरा रहता है। इसके अलावा किसी को अगर इंफेक्शन है, तो एक से दूसरे में होने का खतरा रहता है। ठंडा मौसम, सूखी हवा और तापमान में होने वाले बदलाव भी शरीर पर असर कर सकता है।
निमोनिया के सामान्य लक्षण
तेज बुखार
अगर आपके शरीर के तापमान में अचानक गिरावट देखने लगे, तो ये निमोनिया का शुरुआती संकेत हो सकता है।
निमोनिया क्या है, जानें कारण, लक्षण और कैसे पता चलता है निमोनिया का, जानें इस Video में-
खांसी होना
निमोनिया होने पर अक्सर खांसी की वजह बनती है, जो कफ कर सकती है। खांसी अगर हफ्ते से अधिक बनी रहे, तो डॉक्टर की मदद लें।
ये भी पढ़ें- Brown Sugar Vs White Sugar: दोनों में से कौन सा सबसे बेहतर? जानिए नुकसान और फायदे
सांस लेने में परेशानी
अगर आपको सांस लेने में परेशानी के अलावा तेजी से सांस लेना, सांस का फूलना भी एक तरह से निमोनिया का संकेत हो सकता है। अगर आप ऐसे लक्षणों को महसूस कर रहे हैं, तो तुरंत जांच करवाएं।
सीने में दर्द
निमोनिया होने पर आपको खांसने पर सीने में तेज दर्द महसूस हो रहा है, तो आपको सावधान रहना चाहिए।
थकान होना
बहुत ज्यादा थकान महसूस करना भी निमोनिया का शुरुआती संकेत हो सकता है। अगर लगातार कमजोरी महसूस करते हैं, तो अपने शरीर के एनर्जी लेवल पर ध्यान रखें।
भूख न लगना
निमोनिया होने पर आपकी भूख कम हो सकती है। अगर खाने के पैटर्न में अचानक चेंज दिखने लगे तो ये भी इन लक्षणों में शामिल हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- हेल्दी रहने के लिए रोजाना कितना कदम चलना जरूरी? जानें Health Expert की राय
धड़कन तेज होना
निमोनिया की वजह से आपकी धड़कन बढ़ सकती है। अगर असामान्य हार्ट बीट देख रहे हैं, तो डॉक्टर से हेल्प लेना जरूरी है।
भ्रम होना
अधिकतर मामलों में निमोनिया होने पर आपकी मेंटल फंक्शनिंग पर असर हो सकता है, जिससे आपको भ्रम जैसा लग सकता है।
होंठ या नाखूनों का नीला पड़ना
निमोनिया के कारण शरीर के ऑक्सीजन लेवल में कमी आ सकती है, जिससे होंठ, नाखून या त्वचा का कलर नीला हो सकता है। अगर ऐसा कुछ दिखने लगे तो डॉक्टर से सलाह करें।
ठंड का लगना और पसीना आना
निमोनिया की वजह से अचानक सर्दी लग सकती है और ज्यादा पसीना आ सकता है। अगर आप इन लक्षणों को महसूस कर रहे हैं, तो डॉक्टर से मिलें और सलाह करें।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
11 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
14 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
14 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
15 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
17 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
20 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines