हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुना पानी पीना कैसा? जानें किन लोगों को मिलेगा लाभ और किन्हें रहना है सतर्क

Lukewarm Water Benefits: क्या आपको भी सुबह उठते ही थकान और कमजोरी महसूस होती है? अगर हां तो बिस्तर से उठते ही सबसे पहले पिएं 1 गिलास पानी। आइए जानते हैं कैसा पानी पीना सही और इससे क्या-क्या लाभ होंगे।

विज्ञापन

Lukewarm Water Benefits: सुबह उठते ही खाली पेट 1 गिलास गुनगुना पानी पीना एक सिंपल टेक्निक है लेकिन बेहद फायदेमंद आदत भी है। अगर किसी को पर्याप्त नींद लेने के बाद भी एनर्जी नहीं महसूस होती है या फिर थकावट लगती है तो सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुना पानी पीना सही होता है। आयुर्वेद और साइंस दोनों ही इस बात को मानते हैं कि दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करने से शरीर के पाचन तंत्र सक्रिय होता है, टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और मेटाबॉलिज्म स्ट्रॉन्ग होता है। मगर कुछ लोगों के लिए ये नुकसानदायक भी हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे और किन्हें पानी पीना चाहिए।

पानी पीना क्यों जरूरी?

पानी सभी के लिए जरूरी होता है। सिर्फ इंसानों नहीं बल्कि धरती पर मौजूद सभी जीव जंतुओं के लिए। पानी शरीर में हाइड्रेशन को बनाएं रखता है। प्रतिदिन एक इंसान को कम से कम 3 लीटर पानी पीने की सलाह दी जाती है जिससे उनके शरीर में बीमारियों का घेरा न हो। सुबह खाली पेट पानी पीना सबसे जरूरी है क्योंकि रात में सोते समय हम कई घंटों तक पानी नहीं पी पाते हैं।

ये भी पढ़ें- देश के युवाओं में बढ़ रहे सिर और गले के कैंसर के मामले, जानें लक्षण और बचाव

विज्ञापन

गुनगुने पानी पीने के फायदे

एनर्जी बूस्ट करें- सुबह-सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुना पानी पीने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। अगर किसी का खाना नहीं पचा है तो गुनगुने पानी से मदद मिलेगी।

वेट लॉस- खाली पेट गुनगुना पानी पीने से मेटाबॉलिज्म स्ट्रॉन्ग होता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। पानी में शहद मिलाकर पीने से इसका असर तेजी से होगा।

विज्ञापन

डिटॉक्स में मदद करें- गुनगुना पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है। इस पानी को पीने से शरीर में मौजूद अपशिष्ट बाहर निकलते हैं।

सर्दी-खांसी में राहत- अगर किसी को सर्दी-खांसी या गले में खराश की समस्या रहती है तो उन्हें भी सबसे पहले 1 गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए।

विज्ञापन

कब्ज से राहत- सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुना पानी पीने से बोवेल मूवमेंट में सुधार होता है। कब्ज के मरीजों को गुनगुना पानी पीने से सुबह मल त्याग करने में आसानी होती है।

photo credit-meta ai

किन्हें नहीं पीना चाहिए गुनगुना पानी?

हार्ट पेशंट- गुनगुना पानी पीने से इनके शरीर का तापमान बढ़ सकता है, जिस वजह से उनके दिल की धड़कन बढ़ सकती है।

विज्ञापन

लो बीपी- इस पानी को पीने से दिल की धमनियां फैल सकती है, जिससे ब्लड प्रेशर गिर सकता है।

प्रेग्नेंसी के दौरान- गर्भवती महिलाओं को भी गुनगुना पानी पीने से अचानक शरीर का तापमान बढ़ने की संभावना रहती है।

विज्ञापन

मुंह या गले में अल्सर- अगर किसी मुंह के छाले या फिर अल्सर जैसी दिक्कत है तो गुनगुना पानी जलन को बढ़ा सकता है।

गुनगुना पानी कब-कब पीना चाहिए?

  • सुबह उठते ही खाली पेट पीना सबसे बेहतर है।
  • खाना खाने से 30 मिनट पहले पी सकते हैं।
  • ध्यान रहें आपको पानी गुनगुना पीना है गर्म नहीं। गर्म या उबला हुआ पानी पीने में जलन के साथ कई अंगों को नुकसान हो सकता है।

ये भी पढ़ें- भारतीयों में बैड कोलेस्ट्रॉल एक गंभीर समस्या क्यों? हार्ट अटैक का बढ़ाता है रिस्क, ऐसे करें कंट्रोल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola