Low BP Symptoms: लो ब्लड प्रेशर एक ऐसी दिक्कत हैं जिसमें धमनियों में रक्त बहने की गति कम हो जाती है. इसे हाइपोटेंशन भी कहते हैं. ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) को मिलिमीटर्स ऑफ मर्करी में मापा जाता है और अगर 90/60 mm Hg से कम रीडिंग हो तो इसे लो ब्लड प्रेशर कहा जाता है. लो ब्लड प्रेशर में कई बार लोगों को इसके लक्षण समझ नहीं आते हैं या पहचान नहीं आते हैं, लेकिन लो ब्लड प्रेशर जान के लिए खतरा हो सकता है क्योंकि व्यक्ति को कभी भी कहीं भी चक्कर आ सकते हैं. ऐसे में यहां जानिए लो ब्लड प्रेशर होने पर शरीर पर किस-किस तरह के लक्षण नजर आते हैं.
लो ब्लड प्रेशर के क्या लक्षण होते हैं
- लो ब्लड प्रेशर होने पर विजन ब्लर हो जाता है यानी व्यक्ति को धुंधला दिखने लगता है.
- ब्लड प्रेशर कम (Low Blood Pressure) होने पर चक्कर आ सकता है और लाइटहेडेड फील हो सकता है.कहीं भी व्यक्ति बेहोश हो सकता है.
- किसी चीज पर ध्यानकेंद्रित करने में दिक्कत होती है.
- लो ब्लड प्रेशर का एक लक्षण यह भी है कि पेट खराब महसूस होने लगता है.
- कुछ लोगों में लो ब्लड प्रेशर की दिक्कत किसी और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत के कारण हो सकता है. ऐसे में कभी भी ब्लड प्रेशर एकदम से कम हो सकता है.
- लो ब्लड प्रेशर की दिक्कत अगर बहुत ज्यादा गंभीर हो जाए कंफ्यूजन हो सकती है.स्किन ठंडी महसूस होने लगती है.
- पल्स धीमी और कमजोर होने लगती है. स्किन का रंग पीला पड़ सकता है या पीला नजर आता है.
किन कंडीशंस में लो ब्लड प्रेशर हो जाता है
प्रेग्नेंसी – प्रेग्नेंसी के दौरान ब्लड प्रेशर कम हो सकता है. लेकिन, डिलीवरी के बाद ब्लड प्रेशर फिर से ठीक हो जाता है.
दिल की कंडीशंस – दिल की ऐसी कई कंडीशंस हैं जिनमें ब्लड प्रेशर कम हो सकता है. हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर या हार्ट वाल्व डिजीज में भी ऐसा हो सकता है.
हार्मोन से जुड़ी दिक्कतें– हार्मोन से जुड़ी दिक्कतों में ब्लड प्रेशर कम हो सकता है. लो ब्लड शुगर होने पर भी लो ब्लड प्रेशर हो सकता है.
डिहाड्रेशन – डिहाइड्रेशन होने पर भी ब्लड प्रेशर लो हो सकता है. डिहाइड्रेशन के कारण बुखार, उल्टी और डायरिया भी हो सकता है.
इंफेक्शन में – किसी तरह के इंफेक्शन के कारण ब्लड प्रेशर लो हो सकता है.
पोषक तत्वों की कमी – खानपान में कुछ पोषक तत्वों की कमी से ब्लड प्रेशर कम हो सकता है. विटामिन बी12 की कमी, फोलेट की कमी और आयरन की कमी से शरीर पर्याप्त मात्रा में रेड ब्लड सेल्स नहीं बना पाता. हेल्दी ब्लड सेल्स की कमी से अनीमिया हो सकता है जिससे ब्लड प्रेशर कम होने लगता है.
किन लोगों का ब्लड प्रेशर कम होता है
65 साल की उम्र से ज्यादा उम्र हो तो व्यक्ति का ब्लड प्रेशर कम हो सकता है. कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट्स से भी ब्लड प्रेशर कम हो सकता है. इसके अलावा, एल्कोहल का सेवन करने वाले लोगों को लो ब्लड प्रेशर की दिक्कत हो सकती है.
यह भी पढ़ें – 14 दिनों तक नहीं खाई चीनी तो शरीर पर क्या होगा असर, डॉक्टर ने दिया जवाब, बताया कैसे बदल जाती है काया
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
9 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines