Liver Damage Warning Signs: लिवर हमारे शरीर का सबसे जरूरी अंग होता है। इसमें किसी भी प्रकार की खराबी होना गंभीर माना जाता है क्योंकि लिवर हमारे शरीर में सबसे ज्यादा काम करने वाले अंग में से एक होता है। हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि लिवर में खराबी होने के पीछे लाइफस्टाइल और खान-पान जिम्मेदार होता है। लिवर की बीमारियों में फैटी लिवर सबसे कॉमन है, जो पिछले कुछ समय से बहुत ज्यादा बढ़ गया है। क्या आप जानते हैं पेट में पानी भरना लिवर डैमेज का एक ऐसा संकेत है, जो सबसे गंभीर होता है? आइए जानते हैं एक्सपर्ट से।
पेट में पानी कैसे भरता है?
पेट में पानी तब भरता है, जब लिवर सिरोसिस की बीमारी होने लगती है। दरअसल, जब लिवर डैमेज होने लगता है तो बॉडी में प्रोटीन नहीं बन पाता और इससे तरल पदार्थों का संतुलन भी बिगड़ जाता है। कई बार टीबी होने पर भी पेट में पानी भर जाता है और आंतों में इंफेक्शन होने पर भी पेट में पानी भरने लगता है। जब भी पेट में पानी भरता है तो इसका सबसे ज्यादा असर हमारे लिवर पर होता है।
ये भी पढ़ें- प्रदूषित इलाकों में बढ़ जाता है इस कैंसर का खतरा, डॉक्टर से जानें शुरुआती लक्षण और उपाय
कैसा पानी भरता है?
लिवर सिरोसिस होने पर पेट में पानी भरता है। ये दूषित पानी होता है, जो शरीर में टॉक्सिन्स को बढ़ाता है। जब ये जमकर ठोस बन जाते हैं तो लिवर में सूजन भी हो जाती है। आयुर्वेद सलाहकार आचार्य मनीष बताते हैं कि लिवर खराब होना तो सीमित है लेकिन कभी-कभी पेट में पानी भर जाने से हार्ट अटैक और कैंसर भी हो जाता है।
लिवर सिरोसिस के लक्षण क्या हैं?
- जी मिचलाना।
- सांस फूलना।
- थकावट होना।
- पेट में दर्द होना।
- हाथ-पैरों में सूजन होना।
कैसे होगा बचाव?
आचार्य मनीष बतातें हैं कि लिवर में पानी भरने से यह अंग 95% तक खराब हो सकता है। इसलिए, समय रहते आयुर्वेदिक उपायों को अपनाना जरूरी हैं:
- शुगर की दवा खाने से परहेज करें और आयुर्वेदिक तरीकों से शुगर को कंट्रोल करें।
- शराब, सिगरेट और तंबाकू का सेवन करने से बचें।
- सही डाइट और आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का सेवन करें।
ये भी पढ़ें- इस दवा का ज्यादा सेवन कर सकता है किडनी डैमेज, दिखते हैं ये 5 लक्षण
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
16 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
19 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
19 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
21 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
22 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
1 day agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines