Lady Bodybuilder Marcelle Mendes After Gym Accident : जिम में एक्सरसाइज करना कई बार किसी शख्स के लिए बुरा सपना भी बन सकता है। साल 2016 में उस दिन 30 साल की मार्केले मेंडिस के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। वह हर दिन की तरह जिम में एक्सरसाइज कर रही थीं। तभी एक दुर्घटना हुई जिसमें वह गिर गईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनकी कमर का एक्स-रे हुआ जिसमें पता चला कि उनकी कमर की हड्डी टूट गई है। डॉक्टर ने स्थिति काफी गंभीर बताई और कहा कि अब वह कभी नहीं चल पाएंगी। लेकिन मार्केले ने इसे गलत साबित कर दिया। आज वह बॉडी बिल्डर हैं और कई गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।
कमर के नीचे का हिस्सा हो गया था सुन्न
मार्केले पेशे से लॉयर हैं और ब्राजील में रहती हैं। उन्होंने बताया कि वह एक दिन जिम में बार से लटककर एक्सरसाइज कर रही थीं। अचानक से उनका हाथ फिसल गया और वह नीचे फर्श पर गिर गईं। वह इतनी तेज गिरीं कि गर्दन के नीचे के हिस्से का हिस्सा सुन्न हो गया था। वह उस हिस्से में कुछ भी महसूस नहीं कर पा रही थीं। अस्पताल पहुंचकर जब उनकी कमर का एक्स-रे हुआ तो पता चला कि रीढ़ की हड्डी टूट गई है। इसमें एक वर्टेब्रा (C4) पूरी तरह टूट गई है और दो अन्य वर्टेब्रा C5 और C6 अपनी जगह से हट गई हैं। मार्केले को तुरंत ही सर्जरी के लिए ले जाया गया। उनकी रीढ़ की हड्डी में टाइटेनियम की एक प्लेट लगाई गई और रीढ़ की हड्डी को मजबूती देने के लिए 6 पेंच (स्क्रू) लगाए गए।
जिम में एक्सरसाइज करते हुए टूट गई थी कमर की हड्डी।
डाॅक्टर ने कहा था- कभी नहीं चल पाऊंगी
द सन में छपी खबर के मुताबिक मार्केले बताती हैं कि जब उनकी सर्जरी सफल हो गई तो डॉक्टर ने उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों से कहा कि अब मैं कभी नहीं चल पाऊंगी। उस समय मार्केले की उंगलियां भी सही से मुड़ नहीं पा रही थीं। साथ ही उन्हें चीजों को उठाने और पकड़ने के लिए फिर से सीखना पड़ा। उन्होंने बताया कि उठना, बैठना, चलना आदि चीजें उनके लिए किसी गोल्ड मेडल से कम नहीं थीं।
मार्केले की जिद के आगे हार गए डॉक्टर
इन सबके बावजूद मार्केले ने उम्मीद नहीं छोड़ी। उन्होंने 6 महीने तक फिजियोथेरेपी ली जिससे उन्हें चलने-फिरने में काफी मदद मिली। वह जिम में हुई उस दुर्घटना से निकलने लगी थीं और तेजी से सही हो रही थीं। वह फिजियोथेरेपी के बाद वापस लौटीं और धीरे-धीरे शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाना शुरू किया। उन्होंने कहा कि मैंने इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा। मेरे शरीर का हर छोटा सुधार मेरे लिए किसी चमत्कार से कम नहीं था। मार्केले ने बताया कि वह कुछ समय बाद फिर से जिम लौट आईं। कोच और साथियों की मदद से उन्होंने एक्सरसाइज शुरू कर दी। आखिरकार उन्होंने डॉक्टर की उस बात को गलत सिद्ध कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अब कभी नहीं चल पाएंगी।
यह भी पढ़ें : ICMR ने बताया कैसी होनी चाहिए प्रेग्नेंट महिला की डाइट, ऐसी ड्रिंक बिल्कुल छोड़ दें
आज तीन गोल्ड मेडल और एक क्राउन विनर हैं मार्केले
मार्केले शुरू से स्पोर्ट्स में रुचि रखती थीं और बॉडी बिल्डर बनना चाहती थीं। उन्होंने जिम में फिर से पसीना बहाना शुरू कर दिया। आज वह एक फेमस बॉडी बिल्डर हैं। वह विभिन्न प्रतियोगिताओं में 3 गोल्ड मेडल और एक क्राउन जीत चुकी हैं। साथ ही वह एक बड़ी प्रतियोगिता की भी तैयारी कर रही हैं।
संबंधित खबरें
त्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
5 hrs agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
7 hrs agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
10 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
10 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
12 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
16 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
1 day agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
2 days agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines