World Heart Day 2022: आज 29 सितंबर को ‘वर्ल्ड हार्ट डे’है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन ने दुनियाभर में हृदय रोग से होने वाली मौतों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लोगों को दिल से जुड़ी समस्याओं के प्रति अवेयर करने के लिए इस दिन को मनाने के के बारे में सोचा है।
आज के समय में विश्व भर में दिल से जुड़ी बीमारियों की वजह से सबसे ज्यादा मौते हो रहीं हैं। कुछ वक्त पहले तक हार्ट अटैक के शिकार केवल बढ़ती उम्र के लोग ही होते थे। लेकिन कोविड-19 ने आज के समय में इस सोच को पूरी तरह से बदल दिया है।
आज के दौर में कोविड-19 के चलते कम उम्र में ही लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो रहीं हैं। रिम्स के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ प्रशांत के अनुसार पिछले 5 सालों के भीतर ही 25 से 40 साल तक के लोग दिल के पेशेंट्स की संख्या 15-20 % तक बढ़ चुकी है।
अभी पढ़ें – Home Remedies For Itchiness: पानी में डालकर नहाएं ये देसी चीजे, मौसमी खुजली से मिलेगी छुटकारा
ये है हार्ट अटैक की अहम वजह
आज के समय के युवा अधिक धूम्रपान करते हैं जोकि उनको में हार्ट अटैक का शिकार बना सकता है। इसके अलावा अनस्टेबल बीपी, काम का बढ़ाता तनाव और देर तक बैठक काम करने की वजह से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
डॉ प्रशांत के मुताबिक रिम्स की ओपीडी और इमरजेंसी में रोजाना हार्ट के लगभग 150 पेशेंट आते हैं। जिनमें लगभग 30 मरीज 25 से 45 साल वर्ष के अंतर्गत आते हैं। वहीं मेदांता हॉस्पिटल के डॉ नीरज प्रसाद और डॉ मुकेश अग्रवाल ने बताया कि कैसे आप कुछ जानकारी के साथ किसी व्यक्ति की जान बचा सकते हैं।
ऐसे बचाएं किसी की जान
आज यूज हार्ट फॉर एवरी हार्ट थीम पर वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जा रहा है। ये थीम इसलिए रखा गया है क्योंकि लोग अपने साथ दूसरे के दिल को भी सुरक्षित रखने में मदद करें। ऐसे में आप भी किसी की सांस या हार्ट बीट रुक जाने (कार्डियक अरेस्ट) पर सीपीआर यानी कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन के इमरजेंसी मेडिकल तकनीक से उनकी जान बचा सकते हैं।
सीपीआर कैसे करें
इसके लिए आप अपने दोनों हाथों को पेशेंट की ब्रेस्ट के बीच में रखें और कम से कम 100 से 120 प्रति मिनट की दर से छाती पर जोर से धक्का दें। फिर आप हर धक्के के बाद ब्रेस्ट को अपनी सामान्य स्थिति में आने दें। फिर आप ऐसा मेडिकल इमरजेंसी सहायता आने तक ऐसा करते रहें।
अभी पढ़ें – Samakonasana Benefits: रोज उठकर करें ये सरल आसन, दूर होंगी कई बीमारियां, जानें गजब फायदे
दिल को दुरुस्त बनाए रखने के तरीके-
- आप शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए जीवनशैली को बदल दें।
- आपको संतुलित आहार और पैदल चलने को अपने रुटीन में शामिल करना चाहिए।
- नमक-चीनी और वसायुक्त चीजों का सेवन कम करें।
- आहार में फल, हरी सब्जियां, सलाद और मछली को शामिल करें।
- हफ्ते में करीब तीन से पांच दिन 40-45 मिनट तक पैदल चलें।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
15 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
16 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
22 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines