हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

किस विटामिन की कमी से दृष्टि कमजोर होती है और कम दिखता है

ऐसे कुछ विटामिन हैं जिनकी कमी आंखों को कई तरह से प्रभावित करती है. यहां जानिए वो कौन सा विटामिन है जिससे दिखने में दिक्कत होती है या धुंधला नजर आ सकता है.

विज्ञापन
किस विटामिन की कमी से कम दिखाई देता है?

Vitamin Deficiency: विटामिन शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं. वहीं, ऐसे भी कुछ विटामिन हैं जिनकी शरीर में कमी हो जाए तो आंखों से धुंधला (Blurry Vision) दिख सकता है. अगर आपकी उम्र भी ज्यादा नहीं है और फिर भी आंखों से कम दिखने लगा है तो यहां जानिए वो कौन सा या कौन से विटामिन हैं जिनकी शरीर में कमी होने पर धुंधला नजर आ सकता है और आंखों की रोशनी कम होने लगती है. साथ ही जानिए किस तरह इस विटामिन की कमी को दूर किया जा सकता है.

किस विटामिन की कमी से आंखें कमजोर होती हैं

विटामिन डी की कमी

नारायणा नेथरालय आई हॉस्पिटल के कॉर्निया एंड रिफ्रेक्टिव सर्विस के हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉ. रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में बताया है कि विटामिन डी का संबंध आंखों की सेहत से है. शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर ड्राई आईज, आंखों में दर्द या आंखों के कमजोर होने की दिक्कत हो सकती है. अगर विटामिन डी की कमी होगी तो आंखों की दिक्कतें तेजी से बढ़ सकती हैं.

विज्ञापन

कैसे पूरी होगी विटामिन डी की कमी – ऑयली फिश, लाल मीट, मछली जैसे साल्मन, सार्डिन, ट्राउट, हेरिंग, मैकेरल, अंडे का पीला हिस्सा और फॉर्टिफाइड फूड्स से शरीर को विटामिन डी मिलता है. विटामिन डी का मुख्य स्त्रोत सूरज की रोशनी है. ऐसे में रोजाना 10 से 15 मिनट सुबह की धूप लेने पर शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी मिलता है.

ये विटामिन भी हो सकते हैं कारण

विज्ञापन

विटामिन ए की कमी

आंखों के लिए सबसे फायदेमंद विटामिन में से एक है विटामिन ए. शरीर में विटामिन ए की कमी (Vitamin A Deficiency) हो जाए तो रेटिना से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं. इससे नाइट ब्लाइंडनेस, ड्राई आइज और परमानेंट विजुअल लॉस हो सकता है.

विज्ञापन

कैसे पूरी होगी विटामिन ए की कमी – विटामिन ए की कमी को पूरा करने के लिए खानपान में चीज, अंडे, ऑयली फिश, फोर्टिफाइड फूड्स और दूध-दही शामिल किए जा सकते हैं. इसके अलावा, गाजर, लाल और हरी सब्जियां और पीले फल जैसे आम, पपीता और एप्रिकोट से शरीर को विटामिन ए मिलता है.

विटामिन बी12 की कमी

विज्ञापन

विटामिन बी12 की कमी (Vitamin B12 Ki Kami) को कहा जाता है कि इस विटामिन की कमी शरीर को अंदरूनी रूप से खोखला कर देती है. विटामिन बी12 की शरीर में कमी हो जाए तो इससे ऑप्टिक नर्व डैमेज हो सकती है, धुंधला नजर आ सकता है और रंगों को पहचानने में दिक्कत हो सकती है.

कैसे पूरी होगी विटामिन बी12 की कमी – विटामिन बी12 के शाकाहारी फूड्स कम ही हैं. क्लैम्स, ऑयस्टर, साल्मन और ट्राउट मछली, अंडे और मीट विटामिन बी12 के अच्छे स्त्रोत हैं. इसके अलावा, दूध, चीज और दही से भी यह विटामिन मिलता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola