Kidney Failure Treatment: किडनी का स्वस्थ रहना हमारे स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी है। अगर किडनी किसी भी कारण प्रभावित हो रही है, तो यह खतरनाक हो सकता है। किडनी हमारे शरीर से टॉक्सिन्स को यूरिन के रास्ते बाहर निकालने का काम करती है। ऐसे में किडनी को सेहतमंद रखना जरूरी हो जाता है, मगर किडनी फेलियर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। एक नई स्टडी में पाया गया है कि वजन घटाने वाली सर्जरी किडनी फेलियर के रिस्क को कम कर सकती है। चलिए, जानते हैं इस बारे में।
क्या कहती है स्टडी?
स्टडी के अनुसार, डायबिटीज टाइप-2 के मरीजों को वजन घटाने वाली सर्जरी करवाने से किडनी फेलियर के जोखिम कम होते हैं। यह स्टडी जर्नल एनल्स ऑफ सर्जरी में पब्लिश की गई है, जहां किडनी बेरिएट्रिक सर्जरी से किडनी के रोग 60% तक कम होने को लेकर संभावना जताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, डायबिटीज के रोगियों में किडनी फेलियर का जोखिम रहता है और उससे उनकी मृत्यु होने की भी संभावना रहती है। इनके अनुसार, 40% डायबिटीज के मरीज किडनी प्रॉब्लम्स से भी पीड़ित रहते हैं।
क्या है बेरिएट्रिक सर्जरी
बेरिएट्रिक सर्जरी वजन घटाने वाली एक सर्जरी है जिसमें पेट और आंतों की सर्जरी कर फैट घटाया जाता है। यह सर्जरी ज्यादा वजन वाले लोगों के वेट को कम करने के लिए की जाती है। यह सर्जरी उन लोगों की होती है जो अन्य तरीकों से वजन नहीं घटा पाते हैं। बेरिएट्रिक सर्जरी करवाने के कई नुकसान भी हैं, जैसे: संक्रमण का खतरा, बीपी हाई-लो होने के रिस्क, सांस संबंधी समस्याएं, गैस, एनीमिया, महिलाओं में गर्भधारण करने में समस्या होना आदि शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- रिसर्च में बादाम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, ड्राई फ्रूट खाने से दूर होंगी ये बीमारियां
बेरिएट्रिक सर्जरी से किडनी रोग से मिलेगी मुक्ति?
इस नई स्टडी के अनुसार, क्लीवलैंड क्लिनिक के बेरिएट्रिक एवं मेटाबोलिक इंस्टीट्यूट ने डायबिटीज रोगियों के एक समूह पर अध्ययन किया था जिसमें 425 लोग शामिल थे। ये लोग डायबिटीज टाइप-3 और 4 के साथ-साथ मोटापे और किडनी रोग के भी शिकार थे। स्टडी कर रही टीम ने 183 लोगों पर वेट लॉस करने वाली सर्जरी का प्रयोग किया था, तथा सर्जरी में दी जाने वाली दवाओं का भी सेवन करवाया था।
शोधकर्ताओं ने क्या माना?
रिसर्च कर रही टीम ने इस पूरी प्रक्रिया के बाद मरीजों में किडनी के प्रति अधिक सुरक्षा महसूस की। रिसर्चर्स ने पाया कि इन रोगियों में किडनी की समस्या के साथ-साथ डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल का स्तर भी नियंत्रित हो गया था।
हालांकि, बेरिएट्रिक सर्जरी से किडनी रोग कम हो सकते हैं, इसको लेकर अभी और शोध तथा प्रमाणों की आवश्यकता है।
ये भी पढ़ें- घर लाते ही सड़ जाते हैं केले? अपनाएं ये 3 टिप्स, लंबे समय तक रहेंगे फ्रेश!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
11 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
12 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
13 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
15 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines