Kidney Disease And Chandra Nadi Ke Fayde: किडनी की बीमारी होना अब बहुत ही आम हो चुका है. हालांकि, यह हमारे शरीर का अहम हिस्सा है, जिसका काम खून को साफ करने, टॉक्सिन बाहर निकालने और शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखने का काम करती है. लेकिन, आजकल हमारी गलत आदतों की वजह से ज्यादा लोग बीमारियों से ग्रस्त हैं. कम पानी पीने और तनाव की वजह से किडनी से जुड़ी बीमारियां हो रही हैं. ऐसे में किडनी की हेल्थ का ध्यान रखना जरूरी है. इसको लेकर आयुर्वेद और स्वर विज्ञान (Swar Vigyan) का कहना है कि अगर कुछ बातों पर ध्यान दे दिया जाए तो बड़ी बीमारी से बचा जा सकता है. एक्सपर्ट ने स्वर विज्ञान के मुताबिक पेशाब करते वक्त एक तरीका बताया है जिसे हम आपके साथ साझा कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- मोटापा कम करने का आयुर्वेदिक मंत्र क्या है? बाबा रामदेव ने बताया किन 5 चीजों का सेवन करने से होगा जड़ से खत्म
किडनी खराब होने पर पेशाब कैसे आता है? Kidney Disease and Swar Vigyan Home Remedies
क्या है स्वर विज्ञान?
स्वर विज्ञान एक तरह की प्राचीन विद्या है, जिसमें बताया गया है कि हमारी नाक से चलने वाली सांस शरीर के अलग-अलग हिस्सों को कैसे प्रभावित करती है. इसी में किडनी को हेल्दी रखने का तरीका बताया है जो बहुत ही उपयोगी है जैसे- चंद्र नाड़ी.
चंद्र नाड़ी और किडनी का क्या है कनेक्शन?
स्वर विज्ञान के मुताबिक किडनी पानी और खून से जुड़ा अंग है और चंद्र नाड़ी (Chandra Nadi Ke Fayde) भी शीतल ऊर्जा से संबंध रखती है. इसलिए ये दोनों एक दूसरे के लिए फायदेमंद हैं. इसके करने से पेशाब की जलन कम होती है और किडनी पर पड़ने वाला दबाव घटता है.
पेशाब करते वक्त क्या करें?
जब भी आप पेशाब करने बैठें तो आपको अपनी सांस बाईं नाक यानी चंद्र नाड़ी से लेना शुरू करनी है. दूसरी तरफ से नहीं लेनी है क्योंकि इसका फायदा तभी होता है जब कोई एक तरह से सांस लेता है.
कैसे पहचानें चंद्र नाड़ी चल रही है या नहीं?
उंगली से हल्के से दाईं नाक को बंद करें. अब चेक करें कि बाईं नाक से सांस आराम से आ-जा रही है या नहीं. अगर ऐसा हो रहा है तो इसका मतलब है कि आपकी चंद्र नाड़ी सक्रिय है. वहीं, अगर चंद्र नाड़ी नहीं चल रही हो, तो दाईं करवट से लेटकर दूसरी तरफ से सांस लेने की कोशिश करें.
वहीं किडनी खराब होने पर पेशाब कम मात्रा में आता है. इसमें से बदबू आती है और जलन होने का एहसास होता है.
इसे भी पढ़ें- भारत में लगातार बढ़ रहे हैं टाइफाइड बुखार के मरीज, 2023 में सामने आए 49 लाख मामले
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 hr agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
3 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
9 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
13 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines