हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

नए Variant की दहशत, इन 3 लक्षणों वाले मरीजों को सावधान रहने की जरूरत

JN.1 Variant Symptoms: देश में कोरोना के मामलों में अचानक बढ़ोतरी होने के बाद AIIMS ने कुछ गाइडलाइन जारी की है। कोरोना के कुछ लक्षणों पर ध्यान दें और जांच करवाएं।

विज्ञापन
Image Credit: Freepik

JN.1 Variant Symptoms: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में JN.1 का पहला मामला सामने आया है। इसके साथ ही मामलों की संख्या 10 हो गई है।

जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए 3 सैंपल में से 1 JN.1 और 2 सैंपल में ओमीक्रॉन वेरिएंट पाए गए हैं। इंफेक्शन की रोकथाम के लिए कोरोना टेस्टिंग का फैसला लेते हुए कुछ गंभीर लक्षणों के मरीजों की जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें- बढ़ती कड़ाके की ठंड न पड़ जाए सेहत पर भारी, अपनाएं ये 10 टिप्स

कोविड ​​के खिलाफ गाइडलाइन दिल्ली में जेएन.1 वेरिएंट का पहला मामला सामने आया है, जो कि कोविड ​​का एक तेजी से फैलने वाला वेरिएंट है और कोरोना वायरस की वजह बनता है।

नया वेरिएंट JN.1 क्या है

नया वेरिएंट JN.1, ओमीक्रॉन का एक सब-वेरिएंट है। ये कुछ-कुछ ओमीक्रॉन की तरह ही होगा, जो बाकी वेरिएंट के मुकाबले हल्का था, लेकिन फिर भी हर एक नए वेरिएंट में ज्यादा इंफेक्शन फैलाने का गुण होता है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, यह स्ट्रेन हमारे सिस्टम में पहले से ही मौजूद एंटीबॉडी के कारण सेफ रखने में योग्य है।

कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 के लक्षण कैसे दिखते हैं, जानें इस video में-

डब्ल्यूएचओ ने हाल ही में JN.1 को एक तरह से डिवाइड किया है, जो BA.2.86 से काफी अलग है। हालांकि, JN.1 का जोखिम कम है। देश में JN.1 वेरिएंट का पहला मामला 8 दिसंबर को केरल में दर्ज किया गया। फेस्टिव सीजन और सेलिब्रेशन को देखते हुए, हेल्थ एक्सपर्ट्स ने सावधानी बरतने और इंफेक्शन के लक्षणों पर ध्यान देने के लिए जोर और प्रसार को रोकने के लिए टेस्ट कराने की चेतावनी दी है।

 

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें