Jelly Belly Cancer: ये बात तो हर कोई जानता है कि कैंसर कैसी जानलेवा बीमारी है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दुनियाभर में होने वाली कुल मौतों में सबसे बड़ा कारण कैंसर ही है। कैंसर के कई प्रकार होते हैं,इनमें से एक है जेली बेली कैंसर। शायद ही आपने इसके बारे में सुना हो, अगर नहीं, तो आपको बता दें कि यह कैंसर शरीर के लिए बहुत खतरनाक है। ये एक तरह का ट्यूमर होता है, जो धीरे-धीरे बढ़ता है और पेट और पेल्विस में एक जेली जैसा पदार्थ, जिसे म्यूसिन कहते हैं, को पैदा करने का कारण बनता है।
स्यूडोमाइक्सोमा पेरिटोनी (Pseudomyxoma peritonei) जिसे “Jelly Belly Cancer” नाम दिया गया है। पीएमपी अक्सर अपेंडिक्स में शुरू होता है लेकिन बड़ी आंत और अन्य अंगों से भी शुरू हो सकती है। “जेली बेली कैंसर” एक प्रकार का कैंसर है जो जेली बेली नस्तलिका के किसी भी हिस्से में हो सकता है। जेली बेली कैंसर लाइनिंग पर एक गांठ के रूप में शुरू होता है। अपेंडिक्स के अलावा, ब्लैडर, ओवरी और बड़ी आंत से भी शुरू हो सकता है।
शरीर में छोटे-छोटे टिश्यू बनते हैं, फिर ये फैलता है और आखिर में Abdominal Cavity की वॉल में कैंसर सेल्स को रखता है, इसे peritoneum कहते हैं। जेली बेली कैंसर का कारण आमतौर पर मिटोटिक रेट नामक प्रक्रिया में गलतियां होने की वजह से होता है, जिससे टिश्यू में अनियमित विकास होता है। यह कैंसर आमतौर पर अच्छी गुणवत्ता वाले टिश्यू से विकसित होता है।
जेली बेली कैंसर के लक्षण
- पेट में दर्द
- पेट में सूजन
- वोमिटिंग
- वोमिटिंग में खून आना
- वजन में कमी
- पेट में भारीपन महसूस होता है
ये भी पढ़ें- तेजी से बढ़ रही Osteoarthritis की बीमारी, जानें महिलाएं और पुरुषों में किसको कर रही प्रभावित!
बचाव और उपाय
- अगर लगता है कि आपके लक्षण जेली बेली कैंसर से मिलते जुलते हैं तो फटाफट बिना देर किए डॉक्टर से मिलें और सलाह लें।
- जांच और डायग्नोस्टिक टेस्ट
- जांच के लिए अलग-अलग टेस्ट करा सकते हैं, जैसे सी टी स्कैन, एम आर आई, बायोप्सी।
- मेडिकल ट्रिटमेंट
- जेली बेली कैंसर में सर्जरी, रेडिएशन थेरेपी और टारगेटेड थेरेपी (शामिल हो सकते हैं।
- आहार और व्यायाम
अच्छा आहार खाने, पानी पीने और रोजाना एक्सरसाइज करने से आपकी सेहत में सुधार हो सकता है, जिससे आपका शरीर मजबूत होगा।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
9 mins agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
2 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
3 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
6 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
6 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
21 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
23 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
1 day agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines