How To Keep Liver Healthy: हमारे शरीर का सबसे इंपॉर्टेंट ऑर्गन लिवर को माना जाता है। खून से जहरीले पदार्थों को बाहर करना इसका सबसे प्रमुख काम होता हैं। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन से ज्यादा ग्लूकोज को हटाकर ब्लड शुगर के लेवल को मेंटेन रखने में भी मददगार है। लिवर पित्त के उत्पादन(Bile Production) के लिए भी होता है, इसके साथ ही यह फैट को एब्जॉर्ब करने में मददगार होता है।
लिवर अमीनो एसिड के लेवल को कंट्रोल करने में भी हेल्प करता है। इसके अलावा लिवर अलग-अलग विटामिन, आयरन और कॉपर की सही मात्रा को बचाकर रखता है। इसलिए बहुत जरूरी है इसकी देखभाल करने के साथ-साथ हेल्दी रखना होता है। लिवर को हेल्दी रखने के लिए ये 5 उपाय अपनाएं..
1. बैलेंस डाइट
हरी सब्जियां और फल- इनसे मिलने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर को वेस्ट प्रोडक्ट से बचाते हैं।
प्रोटीन और फाइबर युक्त भोजन- दालें, साबुत अनाज और प्रोटीन युक्त डाइट लिवर की काम करने की ताकत को बढ़ाते हैं।
शुगर और फैट का लिमिट में सेवन- ज्यादा शुगर और फैट वाले भोजन से लिवर में फैटी लिवर की समस्या हो सकती है। इसलिए ऐसे खाने से परहेज करें।
2. शराब और स्मोकिंग से बचें
शराब और स्मोकिंग लिवर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। शराब की ज्यादा मात्रा लिवर सिरोसिस और अन्य लिवर से जुड़ी बीमारियों का कारण बन सकती हैं।
3. रेगुलर एक्सरसाइज करें
रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी लिवर की सेहत के लिए जरूरी है। एक्सरसाइज करने से वजन कंट्रोल में रहता है और फैटी लिवर की समस्या कम होती है।
सुबह और शाम व्यायाम करें। इससे मोटापा भी नहीं बढ़ेगा।
4. भरपूर पानी पिएं
शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीना जरूरी है। पानी लिवर के विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और पाचन को सुधारता है।
5. वायरल हेपेटाइटिस से बचाव करें
टीकाकरण- हेपेटाइटिस ए और बी के लिए टीकाकरण करवाएं।
इन बातों का ख्याल रखें- ब्लड ट्रांसफ्यूजन, टैटू और पियर्सिंग के दौरान सफाई का ध्यान रखें। क्योंकि सफाई का ध्यान न रखने से संक्रमण का खतरा रहता है।
लिवर की देखभाल के लिए इन सभी बातों का पालन करना जरूरी है। यह न केवल लिवर को हेल्दी रखेगा बल्कि कई गंभीर बीमारियों से भी बचाएगा। अपनी डाइट और जीवनशैली में इन बदलावों को शामिल कर आप अपने लिवर की लॉन्ग टर्म हेल्थ बनाएं रख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में सत्तू पीने से मिलेगी लू से राहत, 6 समस्याओं में भी फायदेमंद
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
9 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
12 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
12 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
13 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
15 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
18 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines