National Cancer Awareness Day 2022: आज यानि कि 7 नवंबर को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जाता है। ये कार्यक्रम 1975 में शुरू किया गया था। इस कार्यक्रम के माध्यम से कैंसर के जल्दी पता लगाने और रोकथाम पर जागरूकता फैलाने उद्देश्य था। इसके माध्यम से अस्पताल आधारित कैंसर रजिस्ट्रियों और जनसंख्या आधारित रजिस्ट्रियों से कैंसर के प्रकारों और चरणों के बारे में जागरुकता फैलाने पर जोर दिया गया था।
ऐसे में अलग अलग कैंसरों से कैसे बचा जाये और इनको रोकने के उपाय क्या क्या हैं? इस बारे में मेदांता अस्पताल में कैंसर सेंटर की चेयरपर्सन रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. तेजिंदर कटारिया से हमने बातचीत की है।
राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस का उद्देश्य क्या है?
मेदांता अस्पताल में कैंसर सेंटर की चेयरपर्सन रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. तेजिंदर कटारिया के अनुसार इसका उद्देश्य कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाना, कैंसर की शीघ्र पहचान को बढ़ावा देना और लोगों को उचित उपचार समझाना है।
कौन से कैंसर की रोकथाम की जा सकती है?
मेदांता अस्पताल में कैंसर सेंटर की चेयरपर्सन रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. तेजिंदर कटारिया के अनुसार मुंह का कैंसर, स्वरयंत्र, गाल, फेफड़े और भोजन नली या तंबाकू से संबंधित कैंसर। वहीं वायरस से संबंधित कैंसर जैसे महिलाओं में गर्भाशय कैंसर गर्भाशय को टीकाकरण से 6 महीने पहले रोका जा सकता है। इसके अवाला शादी या पहला संभोग हेपेटाइटिस बी वायरस के खिलाफ टीकाकरण और शराब का सेवन कम करके कैंसर को रोका जा सकता है।
डॉ. तेजिंदर कटारिया के अनुसार कैंसर के प्रारंभिक जांच परीक्षण क्या हैं?
- यौन सक्रिय होने के 10 साल बाद और परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर सभी महिलाओं के लिए पीएपी स्मीयर।
- स्तन मैमोग्राफी जोकि पूर्व कैंसर या 2-5 मिमी के छोटे कैंसर का पता लगा सकती है।
- प्रत्येक वर्ष 50 वर्ष की आयु से ज्यादा के लोगों में कोलोनोस्कोपी के जरिए कोलन कैंसर का पता लगाना।
- धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों का छाती वाला सीटी स्कैन।
डॉ. तेजिंदर कटारिया ने बताएं कैंसर के लक्षण
- 3 सप्ताह से अधिक खांसी की समस्या
- शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द रहित सूजन का बढ़ना
- तिल के आकार या खुजली में वृद्धि होना
- मुंह में दर्द या रक्तस्राव होना
- खांसी या उल्टी के साथ पेशाब या मल पास करते समय या अत्यधिक मासिक धर्म रक्तस्राव या सेक्स के बाद रक्तस्राव होना।
- 6 महीने में 10% से अधिक वजन कम होना
- बुखार जो 4-6 सप्ताह से अधिक समय तक कम नहीं होता है।
कैंसर शरीर के विभिन्न अंगों को प्रभावित करने वाली एक गंभीर बीमारी है जिसका एक अलग इलाज होता है। कई बार इसके लक्षण आपको कई अन्य बीमारियों जैसे ही नजर आते हैं। इसलिए इसके प्रति जागरूक रहना इससे बचने का एक सबसे अच्छा तरीका है।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 hr agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
3 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
6 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
6 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
10 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines