Healthy Tips: हम अक्सर ही देखते-सुनते आए हैं कि शरीर पर अलग-अलग बीमारियों के लक्षण नजर आते हैं, लेकिन शरीर हेल्दी होने पर भी कई संकेत देता है. इसी बारे में बता रहे हैं फिजीशियन डॉ. अमित लाला खोमाने. डॉक्टर का कहना है कि अक्सर ही हमें लगता है कि हम स्वस्थ नहीं हैं और इसीलिए हम शरीर के उन लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं जो बताते हैं कि आप बिल्कुल हेल्दी हैं. ऐसे में यहां जानिए वो कौनसे लक्षण हैं जो बताते हैं कि आप एक स्वस्थ व्यक्ति हैं.
स्वस्थ होने के 5 साइन | 5 Signs You Are Healthy
सुबह एक ही समय पर उठना
डॉक्टर बताते हैं कि रोजाना एक ही समय पर उठना स्वस्थ होने का लक्षण है. आपका शरीर अलार्म क्लॉक की तरह काम करता है. इसका मतलब है कि आपके शरीर की नेचुरल रिदम बिल्कुल सही है और स्ट्रोंग है.
फास्ट वॉल्कर
अगर आप नेचुरली फास्ट वॉल्कर (Fast Walker) हैं यानी तेज चलते हैं तो इसका मतलब है कि आपकी लोअर बॉडी और कार्डियोवस्कुरल हेल्थ स्ट्रोंग है. कई स्टडीज ये भी बताती हैं कि तेज चलने वाले धीरे चलने वालों की तुलना में ज्यादा जीते हैं.
सुबह भूख लगना
स्वस्थ होने का एक साइन यह भी है कि आपको सुबह जल्दी उठकर भूख लगती है. इसका मतलब है कि आपके शरीर का पाचन तंत्र एकदम सही तरह से काम कर रहा है, मेटाबॉलिज्म ठीक है और हार्मोन भी एकदम स्वस्थ हैं.
जख्म भरना
अगर आपको चोट लगती है और जल्दी भर जाती है तो इसका मतलब है कि आपका शरीर स्वस्थ है. यह इम्यून सिस्टम यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता के मजबूत होने का लक्षण है. खासतौर से यह माइटोकोंड्रियल और सेलुलर रिपेयर प्रोसेस के हेल्दी होने का संकेत है.
आपकी स्किन क्लियर है
शरीर अंदरूनी रूप से स्वस्थ होता है तो उसका असर बाहरी रूप से भी नजर आता है. आपके शरीर की इंफ्लेमेशन प्रोसेसिंग पावर स्ट्रोंग होने पर, गट हेल्थ अच्छी होने पर और होर्मोनल प्रोसेस सही होने पर स्किन ग्लो गलती है और क्लियर नजर आती है.
यह भी पढ़ें –2026 में हर महिला को करने चाहिए ये 5 काम, गाइनोकोलॉजिस्ट ने कहा सेहत, स्किन और मन सब रहेंगे अच्छे
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
1 hr agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
3 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
17 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
18 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
19 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
21 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines