हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

HMPV वायरस का किडनी पर क्या असर? क्या कहते हैं एक्सपर्ट

HMPV Causes: एचएमपीवी वायरस के भारत में भी मामले मिलने लगे हैं। यहां अभी 7 एक्टिव केस की पुष्टि की गई है। क्या इस वायरस की चपेट में आने से लोगों की किडनी पर भी कोई असर पड़ेगा? आइए जानते हैं एक्सपर्ट से।

विज्ञापन
HMPV Causes

HMPV Causes: कोरोना के बाद एचएमपीवी वायरस को लेकर हेल्थ डिपार्टमेंट में चिंताएं बढ़ गई हैं। दरअसल, यह एक पुराना वायरस है, जो इन दिनों एकबार फिर से सक्रिय हो गया है। चीन में इस वायरस को लेकर मामले बढ़े हुए हैं वहीं, भारत में भी इसके 7 मामलों की आधिकारिक पुष्टि की गई है। इस वायरस से पीड़ित मरीजों को आमतौर पर सर्दी, बुखार, खांसी, सांस लेने में कठिनाई और सांस के अलग-अलग संक्रमण जैसी समस्याएं होती हैं। यह वायरस आमतौर पर शिशुओं, बुजुर्गों और कमजोर इम्यून सिस्टम वाले व्यक्तियों को प्रभावित करता है। क्या इस वायरस का हमारी किडनी पर भी कोई असर पड़ता है? आइए जानते हैं।

ये भी पढ़ें- क्या कोरोना की तरह इस बीमारी में भी कम होता है ऑक्सीजन लेवल?

किडनी शरीर का अहम अंग

हमारे शरीर में कई अंग हैं जिसमें एक किडनी भी है। यह हमारी बॉडी का जरूरी अंग है, जिसका काम होता है खून को फिल्टर करना। शरीर में से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालना आदि। बॉडी में 2 किडनी होती हैं, वैसे तो अगर किसी इंसान की एक किडनी खराब हो जाए, तो वह 1 किडनी की मदद से ही सेहतमंद रूप से अपनी जिंदगी जी सकता है। ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस का फेफड़ों पर अटैक होता है, मगर क्या किडनी की कार्यक्षमता भी इस वायरस के कारण प्रभावित हो सकती है, इस पर डॉक्टर बी विजयकिरण ने कुछ बातों पर प्रकाश डाला है।

विज्ञापन

क्या कहते हैं डॉक्टर?

डॉक्टर बी विजयकिरण सिलीगुड़ी के एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ नेफ्रोलॉजी एंड यूरोलॉजी के सीनियर नेफ्रोलॉजिस्ट हैं, जो हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में बताते हैं कि किडनी और एचएमपीवी के बीच एक संबंध है, जिसे समझना जरूरी है। इस वायरस से एकेआई यानी एक्यूट किडनी इंजरी (AKI) जो गुर्दों में चोट की समस्या है। गुर्दों में चोट की समस्या बढ़ती उम्र के लोगों में होने वाली समस्या है, ऐसे में जो इस वायरस की चपेट में आता है, अगर वह कुछ मानकों पर आता है, तो उसकी किडनी प्रभावित हो सकती है। हालांकि, डॉक्टर ने यह भी बताया है कि इस पर अबतक कोई भी वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है।

kidney failure

विज्ञापन

और क्या बताया?

हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि किडनी की समस्याओं को बढ़ाने में HMPV वायरस का पूरी तरह कोई रोल नहीं है, लेकिन फेफड़ों को प्रभावित करने में यह वायरस काफी एक्टिव है। एचएमपीवी वायरस से लंग्स डैमेज इसलिए होते हैं क्योंकि इस वायरस के कुछ लक्षण ऐसे ही हैं।

HMPV वायरस के संकेत

  1. खांसी
  2. गले में खराश
  3. सांस लेने में दिक्कत
  4. बहती या भरी हुई नाक
  5. बुखार

ये भी पढ़ें- भारत में संक्रमित बच्चों के लक्षण चीन से कितना खाते हैं मेल? 

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola