HIV Early First Sign: एचआईवी (Human Immunodeficiency Virus) एक ऐसी बीमारी है जिसकी शुरुआत का बिलकुल पता नहीं चल पाता है और टाइम के साथ-साथ ये परेशानी बढ़ती चली जाती है। शुरुआत में इसके लक्षण आम बीमारियों की तरह ही होते हैं, जिनका हमें पता ही नहीं चलता है। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि शुरुआत में इसके लक्षणों को पहचानें और सावधान रहें। तो, चलिए समझ लेते हैं एचआईवी की कैसे होती है शुरुआत और पहला संकेत क्या होता है। इस पर Dwarkesh Hospital Vadodara से Health Expert Dr. Binal Shah ने कई बातों को विस्तार से बताया है।
एचआईवी क्या है?
एचआईवी का मतलब है ह्यूमन इम्यूनोडिफिशिएंसी वायरस (Human Immunodeficiency Virus)। यह वायरस एड्स (AIDS Acquired Immunodeficiency Syndrome) की वजह बनता है।
शरीर के डिफेंस सिस्टम को इम्यून सिस्टम कहा जाता है। हमारी इम्यूनिटी कई वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में हेल्प करती है। HIV इसी इम्यून सिस्टम के सेल्स पर हमला कर कमजोर बना देता है। यह सेल्स एक तरह की व्हाइट ब्लड सेल्स होती हैं, जिन्हे सी डी 4 (CD4) सेल्स भी कहा जाता है। अगर वायरस को कंट्रोल नहीं किया गया तो, एचआईवी के जीवाणु CD4 सेल्स पर कंट्रोल कर लेते हैं। इस प्रोसेस में CD4 सेल्स खत्म हो जाती हैं, जिससे इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और यह एड्स का रूप धारण कर लेती है।
https://www.youtube.com/watch?v=0ndhJxx6tjo
ये भी पढ़ें- आंतों की सारी गंदगी निकाल बाहर करेगा Detox का घरेलू नुस्खा, पाचन की समस्या होगी दूर
एचआईवी का पहला संकेत
HIV संक्रमण तीन स्टेज में होता है। पहला होता है प्राइमरी स्टेज (Primary Stage) है, इसके तहत कुछ हल्के लक्षण नजर दिखते हैं। कुछ लोगों को पहली बार संक्रमित होने पर करीब 1 या 4 हफ्ते बाद फ्लू जैसे लक्षण दिखते हैं। ये अधिकतर 1 या 2 सप्ताह तक ही टिकते हैं। फिर इसमें लक्षण अलग-अलग नजर आने लगते हैं और शरीर के अलग-अलग हिस्सों में अलग तरह के लक्षण महसूस होते हैं। एचआईवी से संक्रमित कुछ लोगों में वायरस के शरीर में अंदर आने के बाद 2 से 4 हफ्ते के भीतर ही फ्लू जैसी बीमारी पैदा हो जाती है, जैसे-
- बुखार होना
- सिरदर्द होना
- मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
- त्वचा पर रैशेज
- गले में खराश और मुंह में छाले
- लूज मोशन
- वजन का घटना
- खांसी होना
- रात में पसीना आना
- गले में दर्द होना
ज्यादातर लोगों को जल्दी पता नहीं चलता है कि वे HIV से कब संक्रमित हुए हैं। लेकिन 2 से 4 सप्ताह के अंदर ही लक्षण दिखने लगते हैं और ये तब होता है जब शरीर की इम्यूनिटी संघर्ष करती है। इसे एक्यूट रेट्रोवायरल सिंड्रोम (Acute Retroviral Syndrome) या प्राथमिक एचआईवी संक्रमण (Primary HIV Infection) कहा जाता है। इस दौरान कोई भी बीमारी शरीर में लंबे टाइम तक बनी रहती है।
इसलिए आपको ऐसे कोई लक्षण दिखते हैं तो नजरअंदाज न करें और डॉक्टर को दिखाएं। अगर हाल ही में एचआईवी से संक्रमित हुए हैं तो डॉक्टर को बताएं और टेस्ट करवाएं ताकि संक्रमण का पता चल सके और आप इलाज टाइम से करवा पाएं।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
6 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
9 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
9 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
12 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
13 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
16 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
16 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines