High Blood Sugar: डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल असामान्य हो जाता है। ऐसा तभी होता है, जब बॉडी में इंसुलिन सही से नहीं बनता या शरीर की सेल्स इंसुलिन के लिए सही से काम न करें। दुनिया में आज के समय डायबिटीज के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। सर्दियों में डायबिटीज के मरीजों को कई कॉम्प्लिकेशन होने लगते हैं। उनके ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव देख सकते हैं, जिसकी कई वजह भी हो सकती हैं। अगर कुछ बातों का ख्याल रखा जाए, तो सर्दियों में भी डायबिटीज मरीज अपना ब्लड शुगर लेवल नॉर्मल रख सकते हैं।
सर्दियों में शुगर लेवल बढ़ने का कारण
सर्दियों में लगभग सभी लोग आलस सा महसूस करते हैं और आराम ज्यादा करना पसंद करते हैं। गिरते टेंपरेचर के कारण ही आलस ज्यादा आने लगता है और इसके चलते फिजिकल एक्टिविटी भी कम होने लगती हैं। ऐसे में कम फिजिकल एक्टिविटी और ज्यादा खानपान आपके शुगर लेवल को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होते हैं।
हाई मॉर्निंग ब्लड शुगर से बचने के उपाय, जानें इस Video में-
इसके साथ ही बढ़ती ठंड शरीर के ग्लूकोज लेवल पर असर करती है। बढ़ते शुगर लेवल की वजह ऑक्सीजन की कमी और घिरी हुई ब्लड वेसल्स की गलत रीडिंग हो सकती है। सर्दियों में आपकी जीवनशैली जिसमें कम शारीरिक गतिविधियां और ज्यादा कैलोरी लेने की वजह से शुगर लेवल बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें- सर्दियां लिवर के लिए क्यों और कैसे खतरनाक, बचाव के तरीके भी जान लें
हाई शुगर होने पर शरीर पर खतरा
- ब्रेन
- आंख
- हार्ट
- लिवर
- किडनी
- ज्वाइंट्स में दर्द
नार्मल शुगर लेवल खाने से पहले 100 mg/dL से कम और खाने के बाद 120 से 140 mg/dL के बीच होता है।
कैसे करें कंट्रोल
वर्कआउट
मौसम चाहे गर्मी का हो या सर्दी का, लेकिन वर्कआउट करना नहीं छोड़ना चाहिए। इसलिए सर्दी में कम से कम 20 मिनट तक अपना व्यायाम करें। साथ ही खुद को एक्टिव रखें।
शुगर लेवल को कम कैसे करें, जानें इस Video में-
सही खानपान
सर्दियों में खानपान काफी ज्यादा अच्छा माना जाता है, क्योंकि इन दिनों कई हरी सब्जियां बाजार में मिलती हैं। इसलिए कुछ लोग बिना सोचे समझें ही कुछ भी खा लेते हैं। लेकिन ऐसा करना आपके शुगर लेवल के लिए खतरनाक हो सकता है। सर्दी के मौसम में शुगर मरीजों को खानपान सीमित और हेल्दी रखना चाहिए।
खुद को गर्म रखें
ठंड में गिरते तापमान की वजह से शरीर का टेंपरेचर भी कम होने लगता है, जिस कारण इंसुलिन लेवल गड़बड़ हो सकता है। इसलिए अगर जरूरी हो तो बाहर निकलें। बिना वजह घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और अगर आप बाहर जा रहे हैं, तो खुद को अच्छे से कवर करके जाएं।
बिना दवा के शुगर लेवल कैसे कंट्रोल करें, जानें इस Video में-
तनाव न लें
इन दिनों तापमान में कमी के चलते तनाव होना नॉर्मल है। तनाव को कम करने के लिए प्राणायाम का सहारा लें। खुद को अकेला रखने से डिप्रेशन में पड़ने का जोखिम रहता है। फैमिली और दोस्तों के साथ समय बिताएं।
शुगर लेवल की जांच
शुगर लेवल की जांच रोजाना करवाएं। क्योंकि ठंड में ऑक्सीजन की कमी के चलते रीडिंग पर असर होता है, इसके चलते शुगर लेवल हाई हो जाता है।
शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए करें ये योग
- धनुरासन (Dhanurasana)
- कपालभाति प्राणायाम (Kapalbhati Pranayama)
- अर्धमत्स्येन्द्रासन (Ardha Matsyendrasana)
- पश्चिमोत्तानासन (Paschimottanasana)
- शवासन (Savasana)
- कपालभाति (Kapalabhati)15 मिनट
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
काला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
47 mins agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
3 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
6 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
20 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
21 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
22 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines