अगर कोई हाइपरटेंशन का मरीज है, तो दवाओं का सेवन करता ही होगा। युवा इस बीमारी के शिकार ज्यादा हो रहे हैं, जो कि उनकी सेहत के लिए सही नहीं है। ऐसी बीमारियां युवाओं में होने लगें तो आगे चलकर उन्हें हार्ट की बीमारियों का रिस्क बढ़ सकता है। युवा बीपी कंट्रोल करने के लिए दवा भी खाते हैं, इन लोगों को दवा का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए क्योंकि दवाओं का साइड-इफेक्ट इन्हें भी परेशान कर सकता है। आइए जानतें हैं डॉक्टर पीयूष बिश्नोई से बीपी और उनकी दवाओं के बारे में।
क्या कहते हैं डॉक्टर?
डॉक्टर शारदा आयुर्वेदा के डॉक्टर पीयूष बिश्नोई बताते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर के मरीज, जो युवा हैं, उनमें इसे कंट्रोल करने के लिए दवाओं का सेवन करना भी कॉमन हो गया है। ऐसे में उन्हें यह बात समझनी चाहिए कि ये दवाएं उनकी सेहत के लिए कितनी हानिकारक हैं। आयुर्वेद में इसे कंट्रोल करने के लिए दवाओं की बजाए अन्य तरीकों को अपनाने की सलाह दी है।
ये भी पढ़ें-Acidity के मरीजों को भी हो सकता है कैंसर! एक्सपर्ट का दावा कितना सही?
युवाओं के लिए जोखिम क्यों?
डॉक्टर बताते हैं कि जो युवा इन दवाओं का ज्यादा सेवन करते हैं, उन्हें हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या रहती है। कई बार इन दवाओं की मदद से रक्तचाप में बहुत अधिक गिरावट भी हो जाती है, जिससे सिरदर्द, थकान और कमजोरी हो जाती है। डिप्रेशन और स्ट्रेस जैसी प्रॉब्लम्स भी बीपी की दवाओं का एक साइड-इफेक्ट है। इसके अलावा डॉक्टर बताते हैं कि युवाओं में इन दवाओं से हार्ट और किडनी की बीमारियों के होने का रिस्क भी बढ़ जाता है। बीपी की दवाओं से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की भी शिकायत रहती है।
क्या करें?
अगर किसी युवा को हाई ब्लड प्रेशर है, तो सबसे जरूरी है कि वह डॉक्टर से परामर्श लें। डॉक्टर ही उन्हें दवा खाने या न खाने की सलाह दे सकते हैं। सही लाइफस्टाइल को फॉलो करें। नियमित रूप से व्यायाम करें, तनाव कम करें और धूम्रपान या शराब से दूरी बनाएं। खुद से कोई भी दवा लेना शुरू न करें और अगर कोई दवा खाते हैं, तो उसे छोड़ने से पहले भी डॉक्टर की सलाह लें।
ये भी पढ़ें- खराब ओरल हाइजीन का न्यूरो सिस्टम पर क्या असर पड़ता है?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
छोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
12 hrs agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
15 hrs agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
17 hrs agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
21 hrs agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 day agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
1 day agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
1 day agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
1 day agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
1 day agoथायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines