आज के समय में लाइफस्टाइल से संबंधित बीमारियों का सिलसिला काफी बढ़ गया है। कम उम्र के लोग भी इस बीमारी से पीड़ित होने लगे हैं। भारत में हाई बीपी की समस्या सबसे आम है और इसके मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। बीपी सर्दी और गर्मी दोनों सीजन में लोगों को हो सकती है। गर्मियों में मुख्यत: बीपी बढ़ने की समस्या होती है। इसे हाइपरटेंशन भी कहते हैं। बीपी बढ़ने से दिल की बीमारियों, स्ट्रोक और अंदरूनी अंग भी प्रभावित हो जाते हैं। चलिए डॉक्टर अनुज से जानते हैं इसके रोगियों के बचाव के लिए क्या करना चाहिए।
क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट?
झारखंड के सीनियर डॉक्टर अनुज कुमार के अनुसार भारत में उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियां युवाओं को बड़ी तादाद में परेशान कर रही हैं। यह जीवनशैली के सही न रहने से होने वाली बीमारी है। अगर कोई इसका मरीज है, तो अपने लाइफस्टाइल में कुछ बेहतर बदलावों को करने से वह इसे काफी हद तक नियंत्रित कर सकता है।
ये भी पढ़ें- समान्य और टीबी की खांसी में क्या अंतर? जानें एक्सपर्ट से
क्या करें?
1. स्वस्थ आहार का सेवन करें
हाई बीपी के मरीजों को नमक की मात्रा कम करनी चाहिए और अपनी डाइट को पोषक तत्वों से भरपूर बनाना चाहिए। अपनी डाइट में फल, सब्जियां और संपूर्ण अनाज (Whole Grains) को शामिल करें। साथ ही अपने खाने में पोटैशियम और कैल्शियम का इनटेक भी पर्याप्त मात्रा में करें। इसके लिए आप केले, पालक, दही और दूध पी सकते हैं।
2. एक्सरसाइज करें
हफ्ते में कम से कम 5 दिन, 30-30 मिनट तक का शारीरिक व्यायाम करें। आप तेज चलने, दौड़ने, तैराकी या साइकिल चलाने जैसी किसी भी फिजिकल एक्टिविटी को कर सकते हैं।
3. वजन नियंत्रण
अधिक वजन भी हाई बीपी के रिस्क को बढ़ा सकता है, इसलिए शरीर का वजन नियंत्रित करें। इसके लिए आप वॉक, रनिंग या जिम में भी एक्सरसाइज कर सकते हैं।
4. सिगरेट से दूरी
डॉक्टर अनुज के मुताबिक सिगरेट का धुआं ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है और दिल को कमजोर करता है। साथ ही, ज्यादा शराब का सेवन करने से भी बीपी बढ़ सकता है। इनसे परहेज करें।
5. स्ट्रेस मैनेजमेंट
मेंटल स्ट्रेस को कम करें, आजकल युवाओं में इसके बढ़ने से बीपी की समस्या हो रही है। ध्यान, योग, और प्राणायाम जैसे उपायों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करें। शरीर को पर्याप्त आराम दें।
6. पर्याप्त नींद लें
बीपी की समस्या को कम करने के लिए आपको नियमित रूप से 7-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। नींद हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी होती है।
7. जांच
अगर आप पहले से ही बीपी के मरीज हैं तो अपने लक्षणों में सुधार के लिए और बीमारी को नियंत्रित करने के लिए समय-समय पर ब्लड प्रेशर की जांच करें और डॉक्टरी सलाह लेते रहें।
ये भी पढ़ें- पेट दर्द भी कही टीबी के लक्ष्ण तो नहीं? जानें बचाव के तरीके
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
एक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
3 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
5 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
6 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
9 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
9 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
23 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines