Body Par Blue Marks Kyun Padte Hain: सुबह ब्रश करते समय अगर अचानक मसूड़ों से खून आने लगे, या हल्की सी टक्कर के बाद शरीर पर नीले निशान दिख जाएं, तो ज्यादातर लोग इसे सामान्य समझकर भूल जाते हैं. कई बार नाक से खून आना या छोटी सी चोट में भी ज्यादा ब्लीडिंग होना हमें चौंका देता है, लेकिन फिर भी हम इसे गंभीरता से नहीं लेते. हालांकि, धीरे-धीरे यही छोटी-छोटी समस्याएं शरीर के अंदर चल रही किसी कमी या गड़बड़ी का संकेत बन सकती हैं. अब सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? क्या यह सिर्फ कमजोरी है, या शरीर हमें किसी जरूरी तत्व की कमी के बारे में चेतावनी दे रहा है? इन संकेतों को समझना बेहद जरूरी है, क्योंकि लंबे वक्त तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी, तो हालात गंभीर हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड में तेजी से बढ़ रहा गंजापन, रिसर्च में सामने आई युवाओं की एक सबसे आम लेकिन खतरनाक आदत
किस कारण होती है यह समस्या?
अक्सर ऐसी स्थिति विटामिन K की कमी से होती है. विटामिन K(Vitamin K Deficiency) की कमी होने पर खून का बहना जल्दी रुकता नहीं है और शरीर पर आसानी से सूजन या नीले धब्बे दिख सकते हैं. अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आपको चाहिए कि आप डॉक्टर से इसकी सलाह लें और अगर यह विटामिन कम है, तो उनके मुताबिक इस कमी को पूरा करें.
विटामिन K का क्या है रोल? Role of Vitamin K in Our Body
विटामिन K एक ऐसा जरूरी पोषक तत्व है जो खून को जमाने की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाता है. जब हमें चोट लगती है, तो यही विटामिन उन प्रोटीन को सक्रिय करता है जो खून का थक्का बनाने में मदद करते हैं. शरीर में इसकी कमी हो जाए, तो मामूली चोट में भी ज्यादा खून बह सकता है और इसके अलावा यह हड्डियों (Vitamin K For Bones Health) को मजबूत रखने में भी सहायक है, क्योंकि यह कैल्शियम को हड्डियों से जोड़ने वाले प्रोटीन को सक्रिय करता है. इतना ही नहीं, यह धमनियों में कैल्शियम जमने को नियंत्रित कर दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है.
किन लक्षणों से जाने विटामिन की कमी है या नहीं?
विटामिन K की कमी होने पर मसूड़ों से खून आना, नाक से ब्लीडिंग, हल्की चोट पर ज्यादा खून निकलना या बिना वजह शरीर पर नीले निशान दिखना इसके आम लक्षण हैं. महिलाओं में जरूरत से ज्यादा पीरियड्स के दौरान खून बहना भी इसका संकेत हो सकता है. वहीं, नवजात शिशुओं में इसकी कमी ज्यादा गंभीर हो सकती है, क्योंकि उनके शरीर में यह विटामिन पर्याप्त मात्रा में मौजूद नहीं होता और आंतों में वे बैक्टीरिया मौजूद नहीं होते जो विटामिन K बनाते हैं. गंभीर मामलों में ब्रेन के भीतर खून बहने जैसी जानलेवा स्थिति बन सकती है.
किन लोगों को ज्यादा खतरा और कैसे करें बचाव?
जो लोग लंबे समय तक एंटीबायोटिक लेते हैं, खून पतला करने वाली दवाएं लेते हैं या जिनका शरीर फैट को सही तरीके से अवशोषित नहीं कर पाता, उनमें Vitamin K की कमी का खतरा ज्यादा होता है. इस समस्या से राहत पाने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, ब्रोकोली और सरसों का साग आदि का सेवन इस विटामिन का अच्छा स्रोत हैं. संतुलित आहार और डॉक्टर की सलाह से आप इस समस्या से आसानी से राहत पा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: PG में रहते हैं और सुबह नहीं मिलता नाश्ता बनाने का टाइम? 5 मिनट में तैयार करें हेल्दी ओट्स-फ्रूट ब्रेकफास्ट, दिनभर रहेंगे एक्टिव
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
त्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
9 hrs agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
11 hrs agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
14 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
14 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
16 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
20 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
1 day agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
2 days agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines