Heat Wave Alert: मई का महीना शुरू हो चुका है और इसके साथ ही दिन की चिलचिलाती धूप अब चुभने सी लगी है। ऐसे में तेज गर्मी और हिट वेव के चलते सरकार ने इसपर कुछ एडवाइजरी जारी की है। दरअसल, इस दौरान कई लोगों को चक्कर आना या बेहोश होने जैसी कंडीशन में लोगों को किस तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए।
क्योंकि हीट वेव की स्थिति में कई लोग ऐसी गलती कर जाते हैं कि बाद में वो भारी पड़ जाती है और जो व्यक्ति बेहोश की कंडीशन में हैं, उसक लिए कई गंभीर समस्याएं पैदा हो जाती है। ऐसे में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने हीटवेव के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं..
अगर आपको चक्कर आ रहा है या बेचैनी महसूस हो रही है, तो आपको फस्ट एड का पालन करके हीटवेव से जुड़ी समस्याओं के लिए तैयार हो सकते हैं। रिहाइड्रेट करने के लिए पानी पिएं, अगर आप कर सकते हैं तो अपने कपड़े थोड़े ढिले करें, तुरंत ठंडे स्थान पर जाएं, पानी से स्पंज करें। इसके अलावा अगर कोई बेहोश हैं तो उसे जबरदस्ती खाना और पानी न दें।
हीटवेव के दौरान बरतें ये सावधानियां
गले की मांसपेशियों पर कंट्रोल न होना
बेहोश लोग अपने गले की मांसपेशियों पर कंट्रोल नहीं रख पाते हैं। जब कोई बेहोश होता है, तो भोजन और पानी न दें, क्योंकि ये कंडीशन दम घोट सकती है।
एक्टिव न होना
जब आप किसी को बेहोशी की हालत में खाना या तरल पदार्थ खिलाते हैं, तो भोजन या पानी पेट के बजाय फेफड़ों में प्रवेश कर जाता है। इससे एस्पिरेशन निमोनिया हो सकता है, जो फेफड़ों के डैमेज का कारण बन सकता है।
ओरल और डेंटल से जुड़ी चोट
किसी बेहोश व्यक्ति के मुंह में जबरदस्ती कुछ भी डालने से शारीरिक चोट लग सकती है, जैसे दांतों, मसूड़ों या मुंह के अंदर डैमेज हो सकता है। किसी बेहोश व्यक्ति को जबरदस्ती खिलाने के बजाय उसकी देखभाल करें।
शांत वातावरण
अगर कोई घर के अंदर हैं, तो तापमान कम करने में मदद के लिए पंखे या एयर कंडीशनर चालू करें। इससे उन्हें गर्मी के संपर्क में आने से कम करने में मदद मिलेगी और उनके शरीर को ठंडा होने का मौका मिलेगा।
कपड़े और कूल कंप्रेसर
जब कोई बेहोश की कंडीशन में है तो उनके माथे, गर्दन, बगल और कमर के एरिया पर ठंडे, नम कपड़े या तौलिया लगाएं, क्योंकि ये ऐसे क्षेत्र हैं जहां ब्लड वेसल्स त्वचा की सतह के करीब होती हैं, जिससे गर्मी कम करने में मदद मिलती है।
कुछ जरूरी संकेतों की जांच करें
यह कंफर्म करें कि व्यक्ति की सांस लेने और पल्स रेट सहित उनके जरूरी संकेतों की लगातार निगरानी करें। अगर किसी में सुधार नहीं होता है, तो तुरंत एक्सपर्ट से सलाह करें।
पानी से रिहाइड्रेट करें
अगर कोई कॉन्शियस है और हल्का सा एक्टिव भी है, तो उसे छोटे-छोटे घूंट में ठंडा पानी दें। इससे खोए हुए तरल पदार्थ को फिर से भरने में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें- गठिया की समस्या में काफी फायदेमंद हैं ये 5 घरेलू उपचार!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
शरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
17 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
18 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
19 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
21 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
21 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
1 day agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines