Heart Blockage And Diet: सब्जियां बेलेंस डाइट का एक अहम हिस्सा हैं, जो सामान्य रूप से दिल की सेहत का ख्याल रखती हैं। दिल की परेशानियां जैसे कि एथेरोस्क्लेरोसिस या आर्टरीज में प्लाक के जमाव के कारण होते हैं। आर्टरीज में ब्लॉकेज को रोकने में कुछ सब्जियों में पाया जाने वाला सॉल्युबल फाइबर दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है। कई स्टडी ने लो डेसिंटी वाले लिपोप्रोटीन या खराब कोलेस्ट्रॉल के लो लेवल में मदद करने के लिए सॉल्युबल फाइबर में हाई फूड प्रोडक्ट्स होना जरूरी है। कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को बनाए रखने के लिए बेलेंस डाइट के के रूप में शामिल करना चाहिेए।
करेला (Bitter Gourd)
करेला में कई विटामिन और मिनरल्स ऐसे होते हैं कि यह शुगर को कंट्रोल करने के साथ खून को साफ करने का भी काम करता है। करेला खाने से पेट में मौजूद कीड़े खत्म हो जाते हैं और दिल के लिए काफी हेल्दी माना जाता है। इसके अलावा हार्ट ब्लॉकेज होने पर इसका रोजाना सेवन करने से ब्लॉकेज खोलने में हेल्प मिलती है।
हरी पत्तेदार सब्जियां (Green Leafy Vegetables)
हरी सब्जियों में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं, इसमें स्विस चार्ड, पालक और केल शामिल हैं। ये ब्लड प्रेशऱ को कम कर सकते हैं और दिल की सेहत में सुधार कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Thyroid Hormones ही नहीं दिमाग की सेहत पर असर करते हैं शरीर के ये 4 हार्मोन्स
ब्रोकोली (Broccoli)
पेड़ की तरह दिखने वाली यह सब्जी दिल के लिए फायदेमंद मानी जाती है। ब्रोकोली एक सुपरफूड है, जो एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और फाइबर से भरपूर है। इसमें मौजूद सल्फोराफेन (Sulforaphane) नामक पदार्थ में एंटी इंफ्लेमेटरी और दिल से जुड़ी समस्या को दूर करते हैं।
Heart Blockage होने पर क्या खाएं और क्या नहीं, जानें इस Video में-
टमाटर (Tomato)
लाइकोपीन दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए एक एंटीऑक्सीडेंट, टमाटर में भऱपूर मात्रा में पाया जाता है। वे ब्लड प्रेशऱ को कम करने में मदद मिल सकती है।
एवोकैडो (Avocado)
मोनोअनसैचुरेटेड फैट से भरपूर एवोकाडो एक ऐसा फल है, जो पोषक तत्वों से भरपूर है। इसके अलावा इसमें पोटेशियम भी शामिल होता है, जो ब्लड प्रेशऱ को कंट्रोल करने में मदद करता है।
शिमला मिर्च (Bell Peppers)
शिमला मिर्च में फाइबर, विटामिन सी और ए प्रचुर मात्रा में होते हैं। ये पोषक तत्व दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने और ओवरऑल कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को सही करने में मदद करती है।
प्याज (Onion)
प्याज में मौजूद सल्फर कंपाउंड अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। प्याज का रोजाना सेवन करने से ब्लड प्रेशर भी सही रहता है और इसका रस यूरिनरी ब्लैडर की पथरी को गलाकर निकाल देता है।
भले ही इन सब्जियों का ज्यादा सेवन आपके लिए अच्छा है और दिल की सेहत के लिए ओवरऑल काम करता है, लेकिन आपको अपनी लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी चीजों में ख्याल रखना चाहिए। कम मात्रा में शराब का सेवन, तंबाकू से परहेज, तनाव को मैनेज करना, बैलेंस डाइट और व्यायाम करना शामिल है।
Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
8 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
12 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
13 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
13 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines