Heart Attack vs Heart Burning: हमारी लाइफस्टाइल कैसी है, इसका सबसे बड़ा उदाहरण है हमारी सेहत। अगर सेहत ठीक है, तो यानी सब ठीक है, लेकिन सेहत लगातार खराब रहती है और आए दिन बीमार पड़ रहे हैं, तो आपकी लाइफस्टाइल खराब है। सीने में दिल के पास जलन की समस्या एक कॉमन हेल्थ प्रॉब्लम है, जिससे युवा सबसे ज्यादा परेशान रहते हैं। इस एरिया में जलन का कारण बाहर का खाना, मसालेदार खाना या ज्यादा शराब आदि का सेवन है। लोगों में एक धारणा है कि दिल के पास होने वाला दर्द हार्ट अटैक ही हो सकता है, मगर ऐसा नहीं है। यह स्थिति कई बार हार्ट बर्निंग की भी होती है। हार्ट बर्निंग और हार्ट अटैक दो अलग-अलग बीमारियां हैं। जानिए इन दोनों में क्या फर्क है और कैसे होते हैं हार्ट बर्निंग के लक्षण।
हार्ट अटैक और हार्ट बर्निंग में क्या अंतर है?
एक्सपर्ट्स के अनुसार, हार्ट बर्निंग एसिडिटी की समस्या ही होती है। इससे छाती में जलन और चेस्ट के बीच दर्द होता है। ऐसा बाहर का एसिडिक खाना खाने से होता है या फिर खुराक से ज्यादा खाना खाने पर होता है। इसमें पेट के अंदर बनने वाला एसिड एसफोगेस तक पहुंच जाता है।
ये भी पढ़ें- इन 5 सुपरहेल्दी ड्रिंक्स से रिप्लेस करें प्लेन दूध, कैल्शियम-विटामिन की कमी से मिलेगा छुटकारा!
ऐसे होते हैं इसके लक्षण
- खाने की पाइप में एसिड रिफ्लेक्स।
- खाने को निगलने में परेशानी महसूस करना।
- सीने में तेज जलन महसूस होना।
- मुंह का टेस्ट बिगड़ना।
- मतली और डकारें आना।
- पेट के ऊपरी हिस्से में बर्निंग सेंसेशन।
इन घरेलू उपायों से पाएं राहत
- ठंडे पानी को सिप कर-करके पिएं।
- ठंडे दूध को भी सिप करके पीने से जलन कम होती है।
- आप छाछ पी सकते हैं।
- दालचीनी का पाउडर बनाकर हल्के गुनगुने पानी के साथ पिएं।
- केला खा सकते हैं।
- अदरक भी फाइबर और पोटेशियम का सोर्स है। इसे भी एक कप पानी में उबालकर पिएं।
- तुलसी के पत्ते चबाएं।
- पाइनएप्पल जूस पिएं।
Heart Burning vs Heart Attack
इससे बचाव के क्या तरीके हैं?
हालांकि, इससे दूर करने का सबसे बड़ा उपाय यही है कि आप अपनी लाइफस्टाइल को सुधार लें। आपकी बिगड़ती जीवनशैली ही इसका मुख्य कारण है। अपनी जिंदगी में ये बदलाव करने से इस परेशानी से बच सकते हैं।
- धूम्रपान और शराब का सेवन करना बंद कर दें।
- ज्यादा बाहर का खाना खाने से बचें।
- मैदे से बनी चीजें कम खाएं।
- कोल्ड ड्रिंक का सीमित मात्रा में सेवन करें।
- खाना खाने के लगभग 3 घंटे बाद सोने जाएं।
ये भी पढ़ें- एंटीबायोटिक्स लेने के 3 बड़े नुकसान, कई अंगों और स्वास्थ्य के लिए खतरनाक!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बार-बार भूल जाते हैं छोटी-छोटी बातें? कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं
6 hrs agoकहीं आपकी रोज की आदतें तो नहीं बढ़ा रहीं कैंसर का जोखिम? जानिए 5 बड़ी वजहें
8 hrs agoपीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
12 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
12 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
15 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
16 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
1 day agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
1 day agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
1 day agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines