हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Breakfast Tips: बच्चों को ब्रेकफास्ट में भूलकर भी न खिलाएं ये 5 फूड, जानें डॉक्टर की वार्निंग

Breakfast Tips: खानपान की ऐसी कई चीजें हैं जो हम अपने बच्चों को खाने के लिए देते हैं जिससे उनकी सेहत प्रभावित हो सकती है। मगर क्या आप जानते हैं इस उम्र में बच्चों का पोषण सही होना चाहिए ताकि उनकी ग्रोथ में किसी प्रकार की दिक्कत न हो? आइए जानते हैं डॉक्टर से बच्चों के लिए सही ब्रेकफास्ट डाइट।

विज्ञापन
photo credit-freepik

Breakfast Tips: बच्चों को उनकी बढ़ती उम्र में हेल्दी ग्रोथ के लिए सही पोषण और सेहतमंद आहार देना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि यह उनके शारीरिक और मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाता है। हालांकि, कई बार माता-पिता बच्चों को स्वादिष्ट और अट्रेक्टिव दिखने वाले ब्रेकफास्ट आइटम्स भी खाने को दे देते हैं, जो उनकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। डॉक्टर पेडी मिर्डामाडी, एक नेचुरोपेथी एक्सपर्ट हैं और न्यूट्रिशनिस्ट हैं, बताती हैं कि बच्चों का पोषण प्रोफाइल सही होना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि कुपोषण सिर्फ खाने की कमी से नहीं बल्कि सही खाना न खाने की वजह से भी हो सकता है। आइए जानते हैं बच्चों की डाइट के लिए वे क्या बताती हैं।

ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें

बच्चों को न दें ये 5 फूड्स

1. प्रोसेस्ड ओट्स- हालांकि, ओटमील को हेल्दी और पौष्टिक ब्रेकफास्ट ऑप्शन माना जाता है लेकिन डॉक्टर मिर्डमाडी के अनुसार, स्टोर से खरीदे जाने वाले कई प्रकार के ओट्स उतने स्वस्थ नहीं हो सकते जितने कि वे दिखते हैं। वे कहती हैं कि इनमें प्रोसेस्ड शुगर और प्रेजर्वेटिव्स भी होते हैं।

2. टार्ट्स-पेस्ट्री- वैसे तो नाश्ते में मीठा खाने के लिए मना किया जाता है, मगर फिर भी लोग इन्हें खाते हैं। पेस्ट्री, केक या टार्ट्स में शक्कर, तेल और प्रोसेस्ड आटा अधिक मात्रा में होता है, जो बच्चों के वजन को बढ़ा सकता है और उन्हें डायबिटीज जैसी बीमारियों का शिकार बना सकता है।

3. वॉफल्स- वॉफल्स भी एक स्वीट आइटम है। इसे बनाने के लिए सोया ऑयल, मैदा, शुगर और बेकिंग सोडा का यूज किया जाता है। साथ ही, इनमें फ्लेवर्स के लिए अलग-अलग सिरप का इस्तेमाल किया जाता है। इन्हें खाने से अस्थमा और ओबेसिटी की समस्या हो सकती है।

4. फ्लेवर्ड योगर्ट- डॉक्टर बताती हैं कि दही को प्रोबायोटिक फूड माना जाता है, लेकिन फ्लेवर्ड योगर्ट में आर्टिफिशियल शुगर और फ्लेवर्स होते हैं, जो कि शुगर क्रेविंग्स को भी बढ़ावा देते हैं।

5. सीरियल्स- सीरियल्स में भी शुगर, आर्टिफिशियल कलर्स और फ्रोजन फ्रूट्स होते हैं, जो कि बच्चों के डाइजेशन को कमजोर करते हैं। इसलिए इन चीजों को भी खाने से परहेज करें।

क्या खाएं?

  • बच्चों को ताजे फल जैसे कि स्ट्रॉबेरी, ब्लूबैरीज, कीवी या सीजनल फल खिला सकते हैं।
  • नाश्ते में बच्चों को अंडे या सब्जियों वाला ऑमलेट खिला सकते हैं।
  • होममेड बनाना ब्रेड या मफिन खिलाएं।
  • ताजा दही और फ्रूट मिक्स।
  • दलिया या होममेड पैन केक्स।

ये भी पढ़ें- Heart Health: हार्ट की बीमारी के होते हैं ये 3 शुरुआती संकेत

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें