पल्लवी झा, दिल्ली
Urinary Tract Infection Dangerous Disease: यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन यानी UTI बहुत ही आम बीमारी है, लेकिन खतरनाक है। यह बीमारी पुरुषों और महिलाओं दोनों में देखी जाती है, लेकिन महिलाओं में इसका असर ज्यादा देखा जाता है। यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन यानी UTI होने पर मूत्राशय और इसकी नली बैक्टीरिया से संक्रमित हो जाती है। UTI होने पर सबसे ज्यादा परेशानी यूरिन करने में होती है। UTI संक्रमण ई-कोलाई बैक्टीरिया के कारण होता है। अगर UTI का इलाज सही समय से शुरू हो जाए तो यह एक गंभीर बीमारी तो नहीं, लेकिन अगर इसकी अनदेखी की गई या फिर लंबे समय तक इसके इलाज में लापरवाही बरती गई तो यह गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है। अगर UTI का इलाज समय पर नहीं किया जाता तो इससे संक्रमित व्यक्ति की किडनी तक फेल हो सकती है, जिसके गंभीर दुष्परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
UTI के कारण ?
सेक्स, लम्बे समय तक पेशाब रोके रखना, गर्भावस्था, रजोनिवृत्ति, अधिक शुगर
UTI की मुख्य पहचान?
मूत्राशय के अंदर संक्रमण हो जाता है। कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों में यीस्ट भी संक्रमण का कारण है।
मूत्रमार्ग में सूजन होने की वजह से मूत्र त्यागने में दर्द का अहसास होता है।
किडनी में इन्फेक्शन हो जाता है। ऐसी स्थिति में अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता पड़ सकती है।
बीमारी होने पर बुखार, पेशाब में खून और श्रोणि में दर्द होता है।
UTI की जांच कैसे होती है?
अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, MRI स्कैन, एक्स-रे
डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए?
UTI होने पर डॉक्टर से मिलने में देर नहीं करनी चाहिए। संक्रमित व्यक्ति को जल्द से जल्द यूरिन टेस्ट कराना चाहिए।
क्यों होता है UTI ?
- कई बार संभोग करने की आदत
- एक से ज्यादा लोगों के साथ संभोग
- शुगर के रोगियों ज्यादा खतरा
- स्वच्छ रहने की आदत न होना
- मूत्राशय को पूरी तरह खाली न करना
- पेट खराब या ज्यादा दस्त आना
- मूत्र करने में बाधा उत्पन्न होना
- पथरी होने के कारण भी होता
- गर्भनिरोधक का अत्यधिक उपयोग
- रजोनिवृत्ति काल में संभावना ज्यादा
- कमजोर प्रतिरोधक प्रणाली होने से
- एंटीबायोटिक दवाओं का अधिक उपयोग
यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से बचाव?
- अधिक मात्रा में पानी पीएं
- समय पर मूत्र त्यागें
- शराब, कैफीन के सेवन न करें
- संभोग के बाद मूत्र त्याग
- जननांगों को साफ रखें
- बाथ टब के उपयोग से बचें
- सैनिटरी पैड का उपयोग करें
- शुक्राणु नाशकों का उपयोग न करें
- जननांगों में महक वाला प्रोडक्ट इस्तेमाल करें
- कॉटन के अंडरगारमेंट्स पहनें
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
32 mins agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
3 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
18 hrs agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
21 hrs agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
23 hrs agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 day agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
2 days agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines