हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

प्रेग्नेंट महिलाएं ये 3 वैक्सीन जरूर लगवाएं, इग्नोर करेंगी तो मां-बच्चे दोनों के लिए होगा खतरनाक

विज्ञापन
vaccine

Vaccines for Pregnant Women: प्रेग्नेंसी महिलाओं की लाइफ का सबसे खास और सबसे भावुक पल होता है। इस दौरान मां और बच्चे की सेहत बेहद जरूरी हो जाता है। इस दौरान महिला को अपने खान-पान, योग, एक्सरसाइज और डेली की एक्टिविटी पर विशेष ध्यान देना जरूरी होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान नियमित जांच करवानी पड़ती है। इसके साथ ही, प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कुछ जरूरी वैक्सीन भी लगवानी पड़ती हैं। प्रेगनेंसी में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, ऐसे में वैक्सीनेशन लेना जरूरी होता है। आइए जान लेते हैं प्रेग्नेंसी के दौरान 3 जरूरी वैक्सीन कौन-कौन सी हैं।

ये हैं 3 जरूरी वैक्सीन 

टीटी वैक्सीन (Tetanus Toxoid Vaccine)- टेटनस टॉक्सॉइड वैक्सीन प्रेग्नेंसी के दौरान लगने वाली जरूरी वैक्सीन होती है। यह वैक्सीन होने वाले बच्चे को घातक बीमारी टेटनस से बचाव करती है। इस वैक्सीन को 20वें से 28वें सप्ताह के बीच लगवा लेना चाहिए। टीटी वैक्सीन लगवाने से नवजात शिशुओं में टेटनस से होने वाली मौतें को रोका जा सकता है।

ये भी पढ़ें- कैसे कम हो जोड़ों का दर्द, इन 5 बातों का रखें ध्यान

विज्ञापन

टीडीएपी वैक्सीन (Tdap (Tetanus, Diphtheria, and Pertussis)- टीडीएपी वैक्सीन प्रेग्नेंसी के दौरान सबसे महत्वपूर्ण वैक्सीन है। यह वैक्सीन होने वाले बच्चे को कई बीमारियों से बचाती है। इसका पहला डोज 28वें सप्ताह में लगाया जाता है। इस वैक्सीन से डिप्थीरिया, कफ, खांसी, टेटनस जैसी घातक बीमारियों से शिशु को सुरक्षा मिलती है।

फ्लू वैक्सीन(Seasonal Flu Vaccines)- फ्लू वैक्सीन प्रेग्नेंसी के दौरान लगने वाली एक ऐसी वैक्सीन है जो मां और बच्चे दोनों को फ्लू से बचाव करती है। फ्लू वैक्सीन को प्रेग्नेंसी के दौरान कभी भी लगवा सकते है। फ्लू वैक्सीन से मां और शिशु को इन्फ्लूएंजा वायरस (Influenza Vaccine) से सुरक्षा मिलती है। यह बच्चे में जन्मजात दोष को कम करती है। ये वैक्सीन भी बाकी वैक्सीन की तरह ही  प्रेगनेंसी में जरूरी है।

विज्ञापन

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola