Hepatitis B Symptoms: हरियाणा के पलवल (Palwal) के छैंसा गांव में हेपेटाइटिस-बी संक्रमण से 2 हफ्तों में अबतक 20 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. इस बीमारी के फैलने की बड़ी वजह गंदा पानी बताया जा रहा है. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों के ब्लड सैंपल्स ले रही है और लोगों को पीलिया, हैपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस सी की जांच के लिए भेज रही है. यहां जानिए क्या है हेपेटाइटिस बी और सी संक्रमण और इसकी चपेट में आने पर शरीर पर कैसे लक्षण नजर आते हैं. समय रहते इन लक्षणों को पहचान लिया जाए तो जान बचाई जा सकती है.
यह भी पढ़ें – आंत के कैंसर के क्या लक्षण हैं? मल में दिखे यह चीज तो तुरंत कराएं टेस्ट
हेपेटाइटिस बी के लक्षण
हेपेटाइटिस बी के लक्षण सामान्य से गंभीर हो सकते हैं. ये लक्षण हेपेटाइटिस बी वायरस से संक्रमित होने के 1 से 4 महीनों में दिखते हैं और शुरुआती लक्षण 2 हफ्तों में दिखने शुरू हो सकते हैं.
- हेपेटाइटिस से संक्रमित होने पर पेट में दर्द रहने लगता है
- गहरे रंग का पेशाब आने लगता है
- बुखार चढ़ जाता है
- शरीर में जरूरत से ज्यादा थकान रहने लगती है
- मांसपेशियों में और जोड़ों में दर्द रहने लगता है
- खाने की इच्छा कम होने लगती है और भूख लगना बंद हो जाती है
- हेपेटाइटिस बी संक्रमण से लिवर (Liver) प्रभावित होता है, इससे पीलिया हो सकता है
- मल का रंग मिट्टी जैसा हो जाता है
- उल्टी आने लगती है और अक्सर ही जी मितलाता है.
क्या है एक्यूट हेपेटाइटिस और क्रोनिक हेपेटाइटिस
- हेपेटाइटिस सक्रमण अगर थोड़े समय तक रहे तो इसे एक्टूट हेपेटाइटिस कहते हैं.
- क्रोनिक हेपेटाइटिस वो होता है जिसमें संक्रमण 6 महीने से ज्यादा रहे तो लिवर सिरोसिस यो लिवर कैंसर का रूप ले लेता है.
हेपेटाइटिस सी क्या है और इसके क्या लक्षण हैं
हेपेटाइटिस सी एक ऐसा वायरस है जो लिवर को संक्रमित करता है और इसके लक्षण (Hepatitis C Symptoms) जबतक नजर आते हैं तबतक लिवर कई हद तक डैमेज हो जाता है.
हेपेटाइटिस सी संक्रमण संक्रमित रक्त के संपर्क में आने से फैलता है. असुरक्षित इंजेक्शन, बिना साफ किए गए औजारों से टैटू बनवाना या पियर्सिंग करवाना, अस्पताल में हुई लापरवाही और अपनी निजी चीजों को किसी और से शेयर करने के अलावा असुरक्षित शारीरिक संबंध से हेपेटाइटिस सी फैल सकता है.
हेपेटाइटिस सी के लक्षण हेपेटाइटिस बी की ही तरह होते हैं जिसमें लगातार शरीर में थकान और कमजोरी रहती है, मांसपेशियों में दर्द रहता है, जोड़ों में दर्द रहता है, पेट के दाहिने हिस्से में दर्द होता है, भूख नहीं लगती, वजन कम होने लगता है और पीलिया के लक्षण नजर आते हैं.
छैंसा में हेपेटाइटिस से क्यों जा रही है जान
पलवल के छैंसा गांव में हेपेटाइटिस बी और सी से संक्रमित मरीज पाए गए हैं. यह वायरस सीधे तौर पर लिवर को नुकसान पहुंचाता है और एक्यूट लिवर फेलियर की स्थिति पैदा करता है. ऐसे में मरीजों को हेपेटाइटिस बी और सी के संक्रमण के बाद सही इलाज ना मिलना और इलाज में की गई देरी मरीजों की जान जाने की बड़ी वजह हो सकती है.
यह भी पढ़ें – पैरों में खराब ब्लड सर्कुलेशन के क्या लक्षण हैं? डॉक्टर ने बताया आर्टरीज ब्लॉक होने पर दिखते हैं ये 4 Symptoms
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 hr agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
4 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
5 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
5 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
6 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
7 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
9 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines