Gudhal Ki Chai Peene Ke Fayde: सुबह की शुरुआत अक्सर ही लोग चाय पीकर ही करते हैं लेकिन दूध वाली चाय सेहत के लिए फायदे से ज्यादा नुकसानदायक हो सकती है. ऐसे में आप हर्बल टी पी सकते हैं. फायदेमंद हर्बल टी में गुड़हल की चाय (Hibiscus Tea) की गिनती होती है. सेहत को गुड़हल की चाय से एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. गुड़हल के फूल से बनने वाली यह चाय शरीर को हाइड्रेशन देती है, इसका स्वाद अच्छा होता है और इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स सेहत को अच्छा रखते हैं. ऐसे में यहां जानिए रोजाना गुड़हल की चाय पीने पर शरीर को इसके कौन-कौन से फायदे मिलते हैं.
यह भी पढ़ें – नाक से खून आना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए Nose Bleeding के क्या कारण हो सकते हैं
गुड़हल की चाय पीने के फायदे | Benefits Of Hibiscus Tea
शरीर को मिलते हैं एंटी-ऑक्सीडेंट्स – गुड़हल की चाय से शरीर को एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं जो क्रोनिक बीमारियों को दूर रखते हैं और शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मददगार होते हैं.
दिल की सेहत – गुड़हल की चाय कार्डियोवस्कुलर हेल्थ को अच्छा रखने में मददगार होती है. इस चाय को पीने पर ब्लड शुगर कंट्रोल होता है और दिल की दिक्कतों की संभावना कम होती है सो अलग.
एंटी-इंफ्लेमेटरी इफेक्ट्स – गहुड़ल की चाय से शरीर को इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मिलते हैं. यह शरीर की इंफ्लेमेशन को कम करती है और ओवरऑल हेल्थ को अच्छा रखने में असरदार होती है.
लिवर रहता है दुरुस्त – गुड़हल की चाय के फायदे लिवर को भी मिलते हैं. इससे लिवर डिटॉक्स होता है और लिवर में जमी गंदगी पिघलकर निकलने लगती है.
वेट मैनेजमेंट में मिलती है मदद – गुड़हल की चाय के फायदे वजन कम करने में भी नजर आते हैं. यह चाय शरीर में जमे एक्स्ट्रा फैट को निकालने का काम करती है. इससे कार्बोहाइड्रेट्स ब्रेक डाउन होते हैं. ऐसे में वेट मैनेजमेंट के लिए गुड़हल की चाय पी जा सकती है.
मजबूत होती है इम्यूनिटी – गुड़हल की चाय का एक फायदा यह भी है कि इसमें मौजूद विटामिन सी और अन्य एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं. इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होने पर शरीर इंफेक्शंस और रोगों का घर नहीं बनता है.
कैसे बनाएं गुड़हल की चाय
गुड़हल की चाय बनाने के लिए पतीले में एक गिलास पानी डालें और इसमें 1-2 चम्मच सूखे हुए गुड़हल के फूल (Hibiscsu Flower) डाल दें. इस पानी में गुड़हल को 8 से 10 मिनट के लिए पकाएं. जब पानी का रंग बदल जाए और गुड़हल पक जाए तो पानी को छानकर कप में निकाल लें. बस पीने के लिए तैयार है गुड़हल की चाय.
यह भी पढ़ें – पैर की उंगली में खुजली हो तो क्या करें? यहां जानिए घर पर ही कैसे मिलेगी इस दिक्कत से राहत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines