Gud Ka Paani Peene Ke Fayde: गुड़ स्वाद के साथ-साथ कई गुणकारी तत्वों से भरपूर होता है. गुड़ में कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं. ऐसा इसलिए हैं क्योंकि गुड़ को गन्ने के रस से तैयार करके बनाया जाता है. इसकी मिठास सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम नहीं करती, इसलिए खाने के बाद कई लोग इसका सेवन करना पसंद करते हैं. ऐसे में अगर 7 दिनों तक गुड़ को पानी में डालकर पिया जाए तो क्या होगा? कई रिसर्च के मुताबिक इसका पानी पीने से शरीर को कई फायदे (Jaggery Water Health Benefits) मिलते हैं. यह पानी खून की कमी को पूरा करने में मददगार साबित हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- बच्चा बिस्तर गीला करता है तो क्या करें? एक्सपर्ट ने बताया यह चीज खिलाने पर नींद में नहीं आएगा पेशाब
7 दिन गुड़ का पानी पीने से क्या होता है | Jaggery Water Drinking Benefits
खून की कमी को दूर करना- गुड़ का पानी (Gud Ka Pani) एक तरह की नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक है. इसे पीने से शरीर के टॉक्सिन बाहर निकल जाएंगे और लिवर अच्छी तरह से काम करेगा. साथ ही, खून बढ़ेगा और साफ भी हो जाएगा. 7 दिनों तक इसका पानी पीने से रिजल्ट देखने को मिलेगा.
स्किन संबंधी समस्याएं- गुड़ स्किन की परेशानी को भी दूर करने का काम करेगा. गर्म पानी और गुड़ का कॉम्बिनेशन आयुर्वेद के हिसाब से भी अच्छा माना जाता है. नियमित रूप से इसे पीने से मुंहासे और दाग-धब्बे कम होते हैं.
लिवर हेल्दी रहेगा- गुड़ में पाए जाने वाले मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट लिवर को हेल्दी रखने का काम करते हैं. आप लगातार इसका सेवन करेंगे तो फैटी लिवर (Fatty Liver And Jaggery) की समस्या भी दूर हो जाएगी.
पीरियड्स का दर्द- गुड़ का काढ़ा अक्सर महिलाओं को पीने के लिए कहा जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम पीरियड्स के टाइम पर होने वाले पेट में दर्द, कमजोरी और मूड स्विंग को कम करने का काम करते हैं.
कैसे बनाएं गुड़ और पानी का घोल?
गुड़ और पानी का घोल बनाने के लिए आपको एक टुकड़ा गुड़ और एक गिलास पानी लेना है. पानी को एक पैन में डालकर उबालें और गुड़ को पिघलाकर एक गिलास में निकाल लें और ठंडा करके या हल्का गर्म इसका सेवन करें. आप इसे सुबह के वक्त पी सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- खाना खाने का सही तरीका क्या है? बाबा रामदेव ने बताया 99% लोग खाना खाने में करते हैं ये गलतियां
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
सुबह उठते ही शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ रहा है प्रदूषण का असर
1 hr agoदिवाली पर पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, AIIMS प्रोफेसर की सलाह
2 hrs agoत्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
16 hrs agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
18 hrs agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
21 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
21 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
23 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
1 day agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
1 day agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines